फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Celebration of Ganpati puja festival everywhere, crowd of devotees gathering for darshan and worship.

Siddharthnagar News: हर तरफ गणपति पूजनोत्सव की धूम, दर्शन-पूजन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Wed, 11 Sep 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 11 Sep 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Celebration of Ganpati puja festival everywhere, crowd of devotees gathering for darshan and worship.

विज्ञापन
- विर्सजन की तिथि नजदीक आने से चरम पर पहुंचा गणेशोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र में गणपति पूजनोत्सव की धूम मची हुई है। पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ रही है। पूजा पंडालों में गणेश वंदना के बज रहे भजन कीर्तन और गीत वातावरण को भक्तिमय और गणेशमय बना रहे हैं। गणपति प्रतिमा विर्सजन की तिथि नजदीक आ जाने से पूजन कार्यक्रम अपने चरम पर पहुंच गया है।

डुमरियागंज तहसील मुख्यालय सहित बैदौलागढ़, हल्लौर, भटगवा, भानपुररानी, परसा पंडित, परसा, बनगवा बरई, सोनाहटी, मोतीगंज, भारतभारी, बेंवा चौराहा, अगया, बहेरिया, बयारा सहित कुल 33 स्थानों पर गणेश चतुर्थी से गणपति पूजन उत्सव प्रारंभ है। जहां प्रतिदिन पूजा पंडाल में सिद्धिविनायक भगवान गणेश की आरती तथा भजन कीर्तन आदि विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। इस बार गणेश प्रतिमा का विर्सजन दो दिन यानि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बड़े धूमधाम के साथ किया जाएगा। विर्सजन और शोभा यात्रा जुलूस को शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न कराने के लिए डुमरियागंज तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैंं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed