{"_id":"5d5198428ebc3e6ccb57ee1c","slug":"celebrating-bakrid-siddharthnagar-news-gkp317476759","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकीदत के साथ अदा हुई बकरीद की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकीदत के साथ अदा हुई बकरीद की नमाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्लाह की बारगाह में झुके हजारों सिर
अकीदत के साथ अदा हुई बकरीद की नमाज, मुल्क की तरक्की और भाईचारे की मांगी दुआएं
फोटो कैप्सन-12एसडीएन80पी-डुमरियागंज स्थित जामा मस्जिद में बकरीद की विशेष नमाज अदा करते लोग
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिले में भी ईद-उल-अजहा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मस्जिदों व ईदगाहों पर अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। सभी ने खुशहाली की दुआएं मांगी और अमन व सुकून के साथ कुर्बानी का त्योहार मनाया। नमाज अदा करने वाले स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। डीएम, एसपी समेत सभी एसडीएम, सीओ अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर पैनी नजर रखे हुए थे।
बकरीद त्याग और बलिदान के लिए प्रेरित करने वाला त्योहार है। समाज में खुशी, शांति, भाईचारा और उद्भावना के साथ ही अल्लाह सबकी मुराद पूरी करने को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में जगह-जगह ईदगाहों व मस्जिदों में अकीदतमंतों ने नमाज अदा की। सुबह 7 बजे से ही उपजिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्ष भ्रमण के लिए निकल पड़े। सुबह 8 बजे जिलाधिकारी दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मबीर सिंह ने संयुक्त रूप से जिले के कई प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। हल्लौर प्रतिनिधि के मुताबिक शिया समुदाय के लोगों ने सोमवार को ईद-उल-अजहा के मौके पर हल्लौर स्थित जामा मस्जिद में मौलाना मोहम्मद हुसैन ने अक़ीदत के साथ नमाज पढ़ाई और अपने खुतबे में ईद उल अजहा पर विस्तार से प्रकाश डाला। परसा स्थित प्रतिनिधि के मुताबिक बढ़नी ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों में भी अकीदत के साथ ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया गया। तुलसियापुर क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदों में रीति-रिवाज के साथ बकरीद की विशेष नमाज अदा कर नमाजियों ने मुल्क में अमन-चैन की दोवाख्वानी की। औदही कलां स्थित ईदगाह पर मौलाना मो. मारुफ ने नमाज पढ़वाई। ढेबरुआ थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह व शोहरतगढ़ के थाना प्रभारी अवधेश राज सिंह के नेतृत्व में टीम पूरी तरह से मुस्तैद रही।
शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक ईद-उल-अजहा पूरे अकीदत के साथ मनाया गया। ईदगाह पर इमाम कारी रजीउल्लाह व जामा मस्जिद पर इमाम आरिफ अब्दुल्लाह ने ईद-उल-अजहा की नवाज अकीदतमंदों को अदा कराई। जामा मस्जिद के सदर अल्ताफ हुसैन, नवाब खान उर्फ शाहरुख खान, शकील खान, वकील खान, डॉ. नसीम खान, डॉ. वाफी खान, डॉ. शदाब अंसारी, वकार खान, अरमान अंसारी, बाबूजी अंसारी, नियाज, सिराज खान, परवेज आलम ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई दी।
विज्ञापन
त्याग व समर्पण का पर्व ईद-उल-अजहा
बांसी। ईद-उल-अजहा कस्बा समेत क्षेत्र के डिड़ई, करही, तिलौली, जमुनी, कुल्हुई, फतेपुर, सिहावल, पड़रुपुर, मसिना, रामभारी, सेहरी, कोड़राव, सिसई, परसिया, बेलौहा बाजार, पचमोहनी, हर्रैया, देवरी, मरवटिया, भुसौला, भिटिया, बराव ननकार, असगंवा, परसपुर, अजगरा जिगना, बड़हर घाट आदि गांव व कस्बों में परंपरागत तरीके से मनाया गया। एसडीएम प्रबुद्ध सिंह, सीओ नईम खान मंसूरी, कोतवाल शैलेश सिंह, एसआई रविकांत मणि त्रिपाठी, शशांक सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी, पूर्व विधायक लालजी यादव, इमाम कारी सैय्यद ताहिर, इमाम निजामुद्दीन नूरी, इमाम वलीउल्लाह फलाही, सभासद मो. इरफान सिद्दीकी, समाजसेवी अब्दुल मोहिद खान, नईम खान और सैयद जियाउर्रहमान आदि ने बकरीद की बधाई दी।
डुमरियागंज में खुशनुमा माहौल में पढ़ी गई नमाज
डुमरियागंज। बकरीद सोमवार को खुशनुमा माहौल में तहसील क्षेत्र के सभी गांवों में परंपरागत तरीके से मनाई गई। ईदगाहों व मस्जिदों में बकरीद की विशेष नमाज पढ़ी गई। इस दौरान लोगों ने मुल्क में अमन-चैन की दुआएं मांगी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दिया। हल्लौर स्थित जामा मस्जिद में सुबह 8.30 बजे मौलाना मोहम्मद हसन ने बकरीद की नमाज अदा कराई और बाद में अल्लाह की राह में कुर्बानी के इस पाक त्योहार बकरीद और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। डुमरियागंज स्थित ईदगाह और बड़ी जामा मस्जिद पर अकीदतमंदों ने ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज अदा की। ईद-उल-अजहा में शांति व्यवस्था के लिए एसडीएम राजेन्द्र प्रसाद, सीओ महेन्द्र सिंह देव, डुमरियागंज इंस्पेक्टर केडी सिंह, पथरा थानाध्यक्ष राजेश दूबे, त्रिलोकपुर विजय कुमार दूबे और भवानीगंज थानाध्यक्ष हरिनारायण दीक्षित मय फोर्स के साथ नमाज स्थलों पर मौजूद थे।