फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   celebrated vasant panchami

ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की हुई आराधना

Thu, 30 Jan 2020 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
celebrated vasant panchami
शहर के सिंहेश्वरी इंटर कालेज पर बसंत पंचमी के अवसर पर पूजा करते शिक्षक व बच्चे - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
ज्ञान की देवी मां सरस्वती की हुई आराधना
विज्ञापन

विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति ने झुमाया, पीले वस्त्र व राशनों के उपयोग की जानकारी दी गई
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। वसंत पंचमी बृहस्पतिवार को पूरे जिले में श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस मौके पर स्कूलों में सरस्वती पूजन समेत विविध कार्यक्रम हुए। छात्रों व शिक्षकों ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना की।
वसंत पंचमी के मौके पर स्कूलों में बच्चों व शिक्षकों ने मां सरस्वती का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान बच्चों को पीले वस्त्र व पीले राशनों का उपयोग करने के पीछे के वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अवगत कराया गया। कई शिक्षण संस्थाओं में हवन भी किया गया। विद्यालयों में रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मुख्यालय के श्री सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज में आयोजित पूजन-अर्चन कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कैप्टन डॉ. नीरज श्रीवास्तव समेत डॉ. एचएन मिश्र, रंजनी रंजन, बृजेश त्रिपाठी, हरिश्चंद्र यादव, राम करन, रणजीत चौधरी, गिरिजेश सिंह, राम प्रकाश, पूर्णवासी व छात्रों की उपस्थिति रही। सिद्धार्थ शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान करौंदा मसिना में भी विविध कार्यक्रम हुए। प्रधानाचार्य डीएन यादव की अध्यक्षता में संपन्न कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता शैलेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर उप प्राचार्य शैलेन्द्र चौबे, रजिस्ट्रार पंकज मिश्रा, प्रवक्ता प्रदीप सिंह, महबूब आलम, जलाल अख्तर, शैलेश मिश्रा आदि की मौजूदगी रही। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर बालिका इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में आयोजित कार्यक्रम में संस्कार भारती के प्रमुख राघव समेत ब्रज किशोर मणि त्रिपाठी, महादेव प्रसाद, अंजू चौहान, महेन्द्र प्रताप मिश्र आदि की उपस्थिति रही। जिला मुख्यालय के गायत्री शक्ति पीठ पर पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान जिला संयोजक अशोक त्रिपाठी सहित महादेव प्रसाद तिवारी, राधेश्याम, बबलू, राजेन्द्र गोपाल, शेषमणि, किरन श्रीवास्तव, सुशीला श्रीवास्तव आदि की सहभागिता रही। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में भी वसंत पंचमी पर विविध कार्यक्रम हुए। इस मौके पर विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के शैक्षिक प्रमुख ब्रज किशोर त्रिपाठी, प्रबंधक मुरलीधर अग्रहरि, प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी आदि शिक्षकों व बच्चों की उपस्थिति रही। इसके अलावा उदयराज पब्लिक स्कूल मधवापुर, श्री कृष्णबाल विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य महादेव प्रसाद, गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल धेंसा नानकार, सिटी पब्लिक स्कूल बेलहिया, सरस्वती शिशु मंदिर तेतर बाजार, नवीन मांटेसरी स्कूल अनूपनगर, सेंट पाल्स स्कूल, बाल शिक्षा सदन कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई, ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल मधवापुर में भी वसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया
बांसी। नगर के पटेलनगर पुरैना स्थित सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर के परिसर में सरस्वती पूजन व मातृ सम्मेलन का कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ प्रधानाचार्य अंगद प्रसाद पाठक ने सरस्वती पूजन से किया। मुख्य अतिथि सीमा द्विवेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन किया। बच्चों ने वसंती गीत, लोकगीत, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अलावा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रोशनी, रागनी, शालिनी, जया, ममता आदि का कार्यक्रम विशेष सराहनीय रहा। आचार्य उमेश मिश्र, राम लखन, वीरेंद्र सिंह, सूर्य प्रकाश, श्रीपति, अवधेश, दीनानाथ सहित काफी संख्या मे अविभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की
पथरा। क्षेत्र के शिवाजी इंटर कॉलेज बरगदवा में वसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई। बच्चों ने सर्वप्रथम मां सरस्वती की वंदना की। इसके बाद प्रधानाचार्य रामकेवल यादव ने धूप, दीप, अक्षत, फूल के साथ मां शारदा का पूजन किया। इस मौके पर छात्रों ने वसंती गीत, हास्य व्यंग व नाटक भी प्रस्तुत किया। मौके पर प्रबंधक रामराज सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, रामफेर, रामकुमार कृष्ण प्रताप आदि मौजूद रहे।
हर्षोल्लास से मनाया वसंतोत्सव
बिस्कोहर। क्षेत्र में वसंतोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छेदीलाल इंटर कॉलेज बिस्कोहर में बृहस्पतिवार को प्रधानाचार्य विनायक राज शुक्ला ने वसंत पंचमी की महत्ता को बताया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिस्कोहर में प्रधानाध्यापक उमाकांत गुप्ता, लवकुश चौधरी, अध्यापिका अंजली गुप्ता व विजय लक्ष्मी चौधरी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। नगर के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय प्रथम में प्रधानाध्यापक अभयंकर सिंह, प्राथमिक विद्यालय गौरा बड़हरी, संग्रामपुर, सिकरा बुजुर्ग, मुड़िला मिश्र, गदाखौवा, देवीपुर, बुढ्ढीखास व बड़हरा विशुनपुर और पूर्व माध्यमिक विद्यालय गदाखौवा में वसंत पंचमी मनाई गई। मौके पर बब्बन यादव, अंकुर बादल, अमित कुमार मलिक, अजय मद्धेशिया, रवि कुमार, गणेश पाठक, राज कुमार, ओम प्रकाश, बृजेश चौहान आदि मौजूद रहे। मोहनलाल आदर्श बाल विकास स्कूल बुढ्ढी व पारसनाथ शिक्षण संस्थान दोपेड़ौवा में प्रबंधक अनिल चौधरी व मोहनलाल कश्यप की अगुवाई में कार्यक्रम हुए।

पुरस्कार वितरित किए गए
मन्नीजोत। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के सुशीला पब्लिक जूनियर हाई स्कूल हिजुरा फतेहपुर में सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद कुमार मिश्र ने प्रतिभागी बच्चों में पुरस्कार वितरण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य बृज बिहारी श्रीवास्तव, नीरज त्रिपाठी, पवनसुत मिश्रा, राम कुबेर शुक्ला, दिलीप मिश्रा, गौरव मिश्रा, रिया गौतम, शालिनी, निशू, काजल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed