फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Celebrate Eid harmonious environment

सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाएं ईद

Mon, 27 Jun 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 27 Jun 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Celebrate Eid harmonious environment
एक्टू की बैठक - फोटो : amar ujala
शोहरतगढ़। रमजान माह के अंतिम जुमे की नमाज व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक शोहरतगढ़ थाना परिसर में हुई। एसडीएम ओमप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में दोनों समुदाय के लोग शामिल हुए। शांति-सौहार्द पूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि त्योहार को आपसी मेलजोल, भाईचारगी के साथ सद्भाव पूर्ण माहौल में मनाएं। त्योहारों के दौरान आपसी मनमुटाव व शांति व्यवस्था को ठेस पहुंचाना समाज हित में नहीं है।
विज्ञापन

एसडीएम ने दोनों समुदाय को आगाह करते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि यहां की पुरानी परंपरा जो चलती आ रही है। उसी अनुसार लोग पर्व को सकुशल संपन्न कराएं। इसमें किसी भी बदलाव की सूचना पर संबंधित के खिलाफ प्रशासन दंडात्मक कार्रवाई करेगी। सीओ शंकर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पुलिस फोर्स पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयार है। इसमें किसी भी प्रकार की खलल डालने वाले अराजकतत्वों के साथ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिसंवेदनशील और संवेदनशील स्थलों पर जुलूस और नमाज के दौरान सीसी टीवी कैमरे से पुलिस टीम निगरानी करेगी। ऐसी स्थिति में अराजकता फैलाने वाले असामाजिक तत्व पुलिस की चंगुल से बच नहीं सकेंगे। एसओ मानवेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों समुदाय के लोगों से सहयोग की अपील की। एसओ ने कहा कि विषम परिस्थितियों या अराजक तत्वों के संबंध में क्षेत्र के जागरुक लोग पुलिस के सीयूजी नंबर पर तत्काल सूचना दें।

इस दौरान एसआई वीपी उपाध्याय, वीरपाल सिंह बघेल, दयानंद यादव, सपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, प्रधान अभय सिंह, सलीम, पप्पू गुप्ता, मोहम्मद जमील, अल्ताफ नेता, शिव कुमार अग्रवाल, हरिनरायन यादव, संतोष पासवान, एहसानुल्लाह, गरीबुल्लाह, कलाम, अली अहमद, मतीन, मोहम्मद फसीह अख्तर, नवाब खान, बलराम चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed