{"_id":"66689c11fae44588730c45a4","slug":"cdo-inspected-road-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-118943-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराएं सड़क निर्माण: सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराएं सड़क निर्माण: सीडीओ
विज्ञापन
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रभारी डीएम एवं सीडीओ जयेंद्र कुमार ने इटवा क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्वीकृत संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया। पूर्वांचल विकास निधि राज्यांश योजना के तहत निर्मित इस सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग खंड एक इटवा की ओर कराया जा रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निरीक्षण में मिली कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बनरीजोत पिच रोड से बढ़ईडीह होते हुए नहर तक संपर्क मार्ग निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यहां नहर के पास ह्यूम पाइप पुलिया बनी है, जहां सड़क धंस गई है। जिसे तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए गए। मझौवा धोबहा शाहपुर मार्ग पर किमी 14 से नए नगर होते हुए भरहिया गांव तक संपर्क मार्ग पूर्ण है। सड़क पर विद्युत तार नीचे होकर लटक गए हैं, जिसे ठीक करने का निर्देश विद्युत विभाग को दिया गया। उन्होंने मझौवा धोबहा शाहपुर मार्ग के किमी 15 से घोसियाडीह तक संपर्क मार्ग निरीक्षण किया।
मझौवा धोबहा शाहपुर मार्ग के घीसाडीह तक संपर्क मार्ग निर्माण कार्य पूर्ण है, मार्ग पर कुछ स्थान पर कृषि यंत्र, ट्रैक्टर के आवागमन के कारण साईड में रोड टूट गई है। मोड़ पर मिट्टी कार्य करने एवं मरम्मत करने का निर्देश दिए गए। इस दौरान पीडब्लूडी के सहायक अभियंता दुर्गेश पटेल, अवर अभियंता वसीम अहमद उपस्थित रहे।