{"_id":"6545405ea99d65e8ef007c16","slug":"cdo-chaupal-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-7661-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप लगाकर पेंशन समस्या का करें निस्तारण : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंप लगाकर पेंशन समस्या का करें निस्तारण : सीडीओ
Sat, 04 Nov 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
सिद्धार्थनगर। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने बढ़नी ब्लॉक के ग्राम बसहिया में आयोजित चौपाल में समस्याओं की सुनवाई की। चौपाल में केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी लाभार्थीपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लक्ष्यों की पूर्ति और लाभार्थी का सत्यापन किया गया।
सीडीओ ने ग्रामीणों की शिकायत पर निशुल्क राशन वितरण में अपात्र लाभार्थी को राशन दिए जाने के आरोप की पूर्ति विभाग के एआरओ को जांच कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम में नियमित साफ सफाई के संबंध में ग्रामवासियों से पूछताछ की गई।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव में टोला की संख्या पांच है और सफाईकर्मी एक ही तैनात होने के कारण सफाई कार्य नहीं हो पाता है। एडीओ पंचायत को निर्देशित किया गया कि रोस्टर बना कर सभी टोले के सफाई कार्य कराना सुनिश्चित करें। पेंशन नहीं मिलने की शिकायत के संबंध में ग्राम में कैंप लगाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। चौपाल के बाद सीडीओ ने मनरेगा के तहत हो रहे कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ बढ़नी धनंजय सिंह, एमओआईसी बढ़नी अविनाश कुमार और संजय बाल विकास परियोजना अधिकारी मौजूद रहे। संवाद