{"_id":"68505bac20076a4dc30bcde1","slug":"cattle-shed-demolished-with-tractor-police-registered-case-against-two-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-139467-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रैक्टर से ढहा दिया पशु बाड़ा पुलिस ने दो पर दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रैक्टर से ढहा दिया पशु बाड़ा पुलिस ने दो पर दर्ज किया केस
विज्ञापन
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मन्नीजोत गांव में दबंगों द्वारा ट्रैक्टर से खारी गिराया गया। स्रोत व
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मन्नीजोत गांव में एक व्यक्ति का घारी गिराए जाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्रैक्टर चढ़ाकर कई बार धक्का मारकर घारी को गिराया गया है। अगर कोई आगे आता तो उसकी जान भी चली जाती। पीड़ित की शिकायत और ट्रैक्टर से दीवार गिरते हुए का वीडियो सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज कर लिया। साथ ही हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
क्षेत्र के मन्नीजोत गांव निवासी बुधई प्रजापति ने शिकायती पत्र में बताया कि वह अपने पुश्तैनी मकान के पास स्थित पुराने पशु बाड़े (घारी) की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे गांव के घनश्याम मिश्र व राज मिश्र ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रोकते हुए घारी को गिराने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और ट्रैक्टर से धक्का देकर घारी क्षतिग्रस्त कर दी। अगर आगे बढ़कर रोकते तो जान भी चली जा सकती थी।
इस घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने भी बनाया। बुधई ने बताया कि आरोपी मनबढ़ हैं और लाठी-डंडे से लैस होकर उनके घर तक पहुंच गए थे।
उन्होंने 112 नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस के पहुंचने पर वे भाग गए। पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष विपिन सिंह राठौर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।