{"_id":"675dc5f8f5e8f6e07f0f9e28","slug":"catch-23-stray-cows-roaming-in-the-city-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-128987-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शहर में घूम रहे 23 छुट्टा गोवंश पकड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शहर में घूम रहे 23 छुट्टा गोवंश पकड़ें
Sat, 14 Dec 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
शहर के आजादनगर मोहल्ले में छुट्टा गोवंश को पकड़ते कर्मचारी।
सिद्धार्थनगर। शहर सहित नगर पंचायतों में घूम रहे 24 छुट्टा गोवंशों को शनिवार को पशु पालन विभाग और नगर पालिका कर्मियों ने मिलकर पकड़ा। जबकि पिछले एक सप्ताह से चलाए जा रहे अभियान में अभी तक 105 गाेवंश पकड़े गए हैं।
शनिवार को सीवीओ जीवन लाल के नेतृत्व में शहर के भीमापार, सिविल लाइन, जेल रोड, साड़ी तिराहा सहित अन्य नगर पालिका नगर पंचायतों में चलाया जा रहे विशेष अभियान में शनिवार को 24 गोवंश पकड़े गए। जबकि सात दिसंबर से 13 दिसंबर तक चलाए गए विशेष अभियान में कुल 84 गोवंश पकड़े गए थे। इस क्रम में शनिवार को सिरसिया गोशाला में दो, खरदेउरी में एक, बसंतपुर में एक, सुसनहा में एक, कांहा गोशाल में चार, मुड़िला खास में चार, राजेंद्र नगर गोशाला में पांच, अस्थाई गोशाला में छह गोवंशों को संरक्षित किया गया। सीवीओ जीवन लाल ने बताया कि सात दिनों तक चलाए गए अभियान में 105 गोवंशों को गोशालाओं में रखा गया है। संवाद प