फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Case registered for spreading hatred between two communities, arrested

Siddharthnagar News: दो समुदायों में द्वेष फैलाने के आरोप में केस दर्ज, गिरफ्तार

Thu, 15 May 2025 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Case registered for spreading hatred between two communities, arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तुलसियापुर। ढेबरुआ पुलिस ने देश से जुड़ी सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दो वर्ग के बीच सद्भाव बिगाड़ने और गलत टिप्पणी करने सहित अन्य धारा में केस दर्ज करते हुए शांतिभंग में चालान कर दिया। आरोपी बढ़नी का निवासी है।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारत की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देशाें के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। हर किसी में आक्रोश है और आतंकियों के खिलाफ आक्रोश है। ऐसे में दो समुदाय से जोड़कर टिप्पणी करना दो वर्गों को लड़ाने जैसे हालात उत्पन्न करने जैसा है।
विज्ञापन

बाहरी सुरक्षा के साथ- साथ सोशल मीडिया पर पुलिस की निगरानी तेज है। ढेबरुआ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा दो समुदाय को टकराने वाली पोस्ट को सोशल मीडिया पर करने के मामले में ढेबरुआ पुलिस ने सुसंगत धारा में केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट में लिखा गया है कि अब आतंकी धर्म पूछकर मारने लगे और एक राजनैतिक दल पर लिखा है। सूत्र ऐसा बता रहे हैं, वहीं केस दर्ज होने के बाद पुलिस उसके सोशल मीडिया एकाउंट को खंगाल रही है।
ढेबरुआ एसएचओ गौरव कुमार सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र के बैरिहवा निवासी कलीम अहमद आए दिन सोशल मीडिया पर दो संप्रदायों में बैरभाव फैलाने वाली पोस्ट करता रहता है।

कभी वह भारत व पाकिस्तान के बीच हुए सीज फायर तो कभी महाकुंभ पर विवादित पोस्टर करता है। इसके कारण शांतिभंग की धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है। आरोपी बढ़नी में अस्पताल रोड पर आरा मशीन चलाता है, और फेसबुक के जरिए एक पार्टी विशेष की नीतियों व उसके नेताओं के खिलाफ पोस्ट करता है।
उसके सोशल मीडिया एकाउंट को खंगाला जा रहा है। जांच में जो तथ्य आएगा, उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed