फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Case registered for beating Scheduled Caste person

Siddharthnagar News: अनुसूचित जाति के व्यक्ति को पीटने का केस दर्ज

Sun, 23 Feb 2025 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Case registered for beating Scheduled Caste person
पथरा। पथरा क्षेत्र के ग्राम सिसई कला निवासी एक व्यक्ति पर रविवार को गाली-गलौज देने व पिटाई करने पर एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। साथ ही शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए दोनों पक्ष के चार लोगों का चालान भी कर दिया गया। गिरफ्तार लोगों में राजन कसौधन, रामदास, फेरू व सुनील शामिल हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिंसई कला निवासी राजन कसौधन का टेढिया चौराहे पर दुकान है। शनिवार दोपहर को उसी गांव निवासी मस्तराम पुत्र रामकलह उनकी दुकान पर आए। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया।
विज्ञापन

आरोप है कि राजन ने मस्तराम को जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और पिटाई कर दी। इसकी तहरीर पीड़ित पक्ष ने रविवार को पथरा थाने में दी। प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर वांछित धाराओं में कार्रवाई की गई है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए चार लोगों का चालान भी कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed