{"_id":"66673f4cbebd2a5a560f8158","slug":"case-registered-for-attacking-mining-officers-vehicle-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-118892-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खनन अधिकारी की गाड़ी पर हमला करने के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खनन अधिकारी की गाड़ी पर हमला करने के मामले में केस दर्ज
Mon, 10 Jun 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
दो नामजद सहित अज्ञात पर मारपीट सरकारी कार्य में बाधा और अवैध खनन के मामले में दर्ज हुआ केस
पिपरसन के अमृत सरोवर से मिट्टी बेचने की सूचना पर गए थे गए खनन अधिकारी, तभी हुआ था हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के पिपरसन में हो रहे अवैध खनन रोकने पहुंचे खनन अधिक पर हमला करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद व अज्ञात पर मारपीट, सरकारी काम में बाधा और अवैध खनन के मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि खनन विभाग को रविवार को सूचना मिली कि पिपरसन स्थित अमृत सरोवर से जेसीबी की मदद से मिट्टी खोदकर बाहर भेजी जा रही है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए खनन अधिकारी मुकेश कुमार मिश्र दोपहर में हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचने वाले थे कि एक जेसीबी जाते दिखी। इनके चालक ने जेसीबी को ओवरटेक कर गाड़ी रोकवाने की कोशिश की तो जेसीबी चालक ने गाड़ी को साइड मार दिया। इसकी वजह से गाड़ी का शीशा टूट गया। गाड़ी में सवार सभी सुरक्षित बचने के लिए गाड़ी से नीचे उतर गए। इसी दौरान एक होमगार्ड ने जेसीबी पर चढ़कर उसकी चाभी निकाल ली। इसे देख गाड़ी में सवार एक युवक नीचे उतरा और अधिकारी के गाड़ी की चाभी होमगार्ड के हाथों से छीन लिया था। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई थी। मिले तहरीर के आधार पर पुलिस ने देव सिंह व जितेंद्र सिंह व अज्ञात के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य मेंं बाधा और अवैध खनन के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कपिलवस्तु राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ खनन अधिकारी ने तहरीर दी थी। सुसंगत धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।