{"_id":"67475b71a8f477d81100019e","slug":"case-registered-against-lover-on-fathers-complaint-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-127973-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पिता की तहरीर पर प्रेमी पर दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पिता की तहरीर पर प्रेमी पर दर्ज हुआ केस
Wed, 27 Nov 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अमौना पांडेय गांव के पास सड़क के किनारे खाई में 16 नवंबर की रात में बोरे में मिली युवती की लाश मामले में बुधवार को पिता की तहरीर पर युवती के प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
मृतक युवती के पिता बुधिराम चौरसिया ने डुमरियागंज पुलिस को दिए अपने तहरीर में बताया कि करीब दो माह पहले आरोपी के संबंध की जानकारी होने पर उन्होंने त्रिलोकपुर पुलिस से शिकायत की थी। संभ्रांत लोगों ने आरोपी को डांट व समझा बुझा कर मामला समझौता करा दिया था, जिसके बाद लड़की पर नजर रखते थे। 11 नवंबर को लड़की के गायब होने की जानकारी सुबह हुई तो आसपास रिश्तेदार के यहां पता किया मगर कही कोई सूचना नहीं मिली। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।