फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Case registered against father for beating his three children in Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में हैवान बना पिता: सगे तीन बच्चों को पीटा, पड़ोसियों ने बचाया; पुलिस ने किया केस दर्ज

Sun, 22 Oct 2023 11:00 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 22 Oct 2023 11:00 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर मिश्रौलिया थाना में एक पिता के द्वारा अपने तीन बच्चों की पिटाई के मामले में केस दर्ज हो गया है। यहा पूरा मामला मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के भैंसवहवा गांव का है। घटना 15 दिन पहले हुई थी। 

विज्ञापन
Case registered against father for beating his three children in Siddharthnagar
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सिद्धार्थनगर मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के भैसहवां गांव में एक पिता का अमानवीय चेहरा सामने आया है। वह अपने तीन बच्चों की पिटाई कर रहा था। पड़ोसियों ने किसी तरह से बच्चों को छुड़ाया। बीच में आने पर उन्हें भी गालियां दीं। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शांतिभंग के मामले में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद मासूम बच्चों को ननिहाल लोग ले गए हैं। पिता द्वारा बच्चों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो 15 दिन पुराना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


क्षेत्र के भैसहवा गांव निवासी दिवाकर अपने तीन मासूम बेटियों अंशिका (5) नैना (3), सृष्टि (2) को पीट रहा था। बच्चों को पीटते देखकर मां प्रार्थना कर रही थी। लेकिन वह पीटता जा रहा था। गांव के लोग बच्चों को बचाने के लिए गए तो उनको एससीएसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दे रहा था। पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी से बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


15 दिन पहले बच्चों की पिटाई से मना करने वाले उसी मामले को लेकर घर पर चढ़कर गाली दी। इसको लेकर गांव के मगनू ने मिश्रौलिया थाने में तहरीर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की है। इस संबंध मिश्रौलिया एसओ अरविंद कुमार ने बताया कि पिता ने पहली पत्नी के बच्चों को पीटने वाले वायरल वीडियो की जांच कराकर केस दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed