फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Case registered against eight named individuals and 20 unidentified persons for assault.

Siddharthnagar News: मारपीट में आठ नामजद 20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 20 Sep 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 20 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Case registered against eight named individuals and 20 unidentified persons for assault.
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर में दो-तीन दिन पहले वाई-फाई लगाने को लेकर हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रेहरा गांव निवासी अंकित की तहरीर पर आठ नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न मामलों के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, अंकित वाई-फाई लगाने सैदू की दुकान पर गए थे। काम पूरा होने के बाद मेहनताना मांगने को लेकर बगल की दुकान पर खरीदारी कर रहे हिसामुद्दीनपुर निवासी अभिनंदन से उनकी कहासुनी हो गई। अंकित ने इसकी जानकारी परिजन को दी। आरोप है कि उसी रात करीब आठ बजे एक गाड़ी से परिजन हिसामुद्दीनपुर स्थित अभिनंदन के घर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए थे। भवानीगंज पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा भेजा गया था। हालत गंभीर होने पर कुछ घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
विज्ञापन

मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने कुलदीप, अभिनंदन निवासी हिसामुद्दीनपुर, अभिषेक श्रीवास्तव, आदर्श श्रीवास्तव निवासी रानीभानपुर, लाला, संजय और राहुल निवासी हिसामुद्दीनपुर समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed