फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Case registered against black marketing dealer of 80 quintals of ration

Siddharthnagar News: 80 क्विंटल राशन की कालाबाजारी कोटेदार के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 16 Jan 2025 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Case registered against black marketing dealer of 80 quintals of ration
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोटन। मोहाना थाना क्षेत्र के रसियावल खुर्द गांव की कोटेदार पर 80 क्विटल अनाज की कालाबाजारी के मामले में केस दर्ज किया गया है। ग्रामीणों की शिकायती पर पूर्ति निरीक्षक ने मामले की जांच की। जांच में कालाबाजारी सामने आने के बाद पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर मोहाना पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार यादव के मुताबिक रसियावल खुर्द गांव के पप्पू पांडेय, देव प्रकाश तिवारी, बुद्धिराम सहित कई लोगों ने जनवरी का सरकारी गल्ला कोटेदार द्वारा न बांटने के संबंध में जिलाधिकारी, डीएसओ और एसडीएम से शिकायत की थी। इसके बाद जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई। जांच के लिए मैं स्वयं और और एआरओ लोटन विजय प्रसाद, बर्डपुर पूर्ति निरीक्षक विंध्यवासिनी श्रीवास्तव के साथ रसियावल खुर्द के डाॅ. भीमराव आंबेडकर आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा चयनित कोटेदार दुर्गावती देवी के यहां पहुंचे। जांच की गई तो 80 क्विंटल चावल और गेहूं की कालाबाजारी करने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

इसके बाद मोहाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर केस दर्ज करवाया गया है। इसमें मामले में कोटेदार दुर्गावती के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज करवाया गया है। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।क
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed