{"_id":"6213c6f0350559597a263c26","slug":"case-registered-against-bjp-candidate-raghavendra-pratap-siddharthnagar-news-gkp427703896","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप पर केस दर्ज, जाति विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप पर केस दर्ज, जाति विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप
Mon, 21 Feb 2022 10:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:38 PM IST
सार
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज क्षेत्र के पेड़ारिया मुस्तहकम गांव में भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह पर अपने भाषण के दौरान एक जाति विशेष पर आपत्तिजनक व भड़काऊ टिप्पणी करने का आरोप है।
विज्ञापन
राघवेंद्र प्रताप सिंह। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज से भाजपा प्रत्याशी पर नुक्कड़ सभा के दौरान जाति विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
डुमरियागंज क्षेत्र के पेड़ारिया मुस्तहकम गांव में भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह पर अपने भाषण के दौरान एक जाति विशेष पर आपत्तिजनक व भड़काऊ टिप्पणी करने का आरोप है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सोमवार को चुनाव की निगरानी के लिए जिले पर स्थापित सोशल मीडिया सेल ने वीडियो को संज्ञान में लिया।
उसके बाद चुनाव उड़नदस्ता प्रभारी राणा प्रताप सिंह ने डुमरियागंज थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। उड़नदस्ता प्रभारी राणा प्रताप सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। डुमरियागंज के थानाध्यक्ष वकील पांडेय ने बताया कि चुनाव उड़नदस्ता प्रभारी की तहरीर पर भाजपा प्रत्याशी पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।