{"_id":"603a728f8ebc3e1dcd5a9ae1","slug":"case-on-a-woman-who-is-related-to-a-teenager-siddharthnagar-news-gkp38643336","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर से जबरिया संबंध बनाने वाली महिला पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर से जबरिया संबंध बनाने वाली महिला पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोर से संबंध बनाने वाली महिला पर केस
पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। किशोर से जबरिया संबंध बनाने के मामले में सदर पुलिस ने आरोपी महिला सहित तीन लोगों पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की। मामला सदर थानाक्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने एक महिला पर उसके नाबालिग भाई से जबरिया संबंध बनाने आरोप लगाते हुए न्यायालय में वाद दाखिल किया था। यह भी आरोप लगाया था कि किशोर के मना करने पर महिला उसे जान से मारने की धमकी देती थी। 20 दिसंबर 2020 को महिला दो अन्य लोगों के साथ उनके घर पहुंची। नाबालिग भाई की अपनी बेटी से शादी कराने का दबाव डालने लगी। ऐसा नहीं करने पर हत्या कराने की धमकी दी। इससे वह बहुत डरा और सहमा हुआ है। मामले में अपर सत्र न्यायधीश विशेष पॉक्सो ने सदर पुलिस को केस दर्ज करके कार्रवाई करने का आदेश दिया था। इस मामले में सदर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। इसके अलावा दो अज्ञात लोगों पर धमकी देने सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके जांच शुरू की है। इस बाबत प्रभारी कोतवाल सदर राजेंद्र प्रताप सिंह यादव ने बताया कि महिला और अन्य लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।