{"_id":"6502034da7cb0d1b770202a4","slug":"case-of-fraud-and-corruption-against-two-deputy-cmos-and-pharmacists-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-4645-2023-09-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: दो डिप्टी सीएमओ व फार्मासिस्ट पर धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार का केस, लेनदेन का वीडियो हुआ था वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: दो डिप्टी सीएमओ व फार्मासिस्ट पर धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार का केस, लेनदेन का वीडियो हुआ था वायरल
Thu, 14 Sep 2023 01:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 01:04 PM IST
सार
सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि सीएमओ, डिप्टी सीएमओ एवं निजी अस्पताल संचालक के बीच लेने देन के बातचीत की वायरल वीडियो की जांच सीडीओ कर रहे हैं। जल्द ही रिपोर्ट प्राप्त होगी, इस मामले में जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल की तहरीर पर सदर पुलिस ने डिप्टी सीएमओ बीएन चर्तुवेदी एवं डॉ एमएन त्रिपाठी व निजी अस्पताल के संचालक फार्मासिस्ट रंजीत कुमार पर धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार के मामले में केस दर्ज किया है। सीएमओ ने सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो के आधार पर तीनों के विरुद्ध तहरीर दी थी। मामले की जांच सीओ सदर अखिलेश वर्मा करेंगे।
विज्ञापन
सीएमओ ने दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत रंजीत कुमार बांसी कस्बा में अवैध तरीके से अवध हास्पिटल का संचालन करता है। जिसके पंजीकरण के लिए उन पर दबाव डाल रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया है कि फार्मासिस्ट रहते हुए वह खुद के हास्पिटल में चिकित्सक का कार्य करता है और वहां कोई प्रशिक्षित चिकित्सक नहीं है। अस्पताल पंजीकरण के लिए जिन चिकित्सकों का नाम दिया, जो वास्तव में वहां कार्य नहीं करते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: दिल्ली से आ रही थी ट्रेन: फोन कर बोला, बिहार संपर्क क्रांति में बम है...बचा सको तो बचा लो
पंजीकरण नहीं होने पर उसने फंसाने की नियत से वीडियो बनाकर बदनाम करने का प्रयास किया। इस वीडियो क्लिप में नोडल अधिकारी नैदानिक स्थापना डॉ. एमएन त्रिपाठी, डिप्टी सीएमओ डॉ. बीएन चर्तुवेदी द्वारा रुपये लेन-देन किए जाने की बात स्वीकार करना प्रतीत हो रहा है इसलिए इन लोगों पर केस दर्जकर मामले की छानबीन करते हुए सभी वीडियो क्लिप की जांच जरूरी है। पुलिस ने मामले में तीनों लोगों पर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
एसओ सदर सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज हुआ है, इसकी विवेचना सीओ सदर करेंगे। सीओ सदर अखिलेश वर्मा का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की छानबीन की जाएगी और वीडियो क्लिप की जांच कराई जाएगी। उपलब्ध तथ्य व साक्ष्य के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें: झाड़-फूंक के बहाने हैवानियत: गोरखपुर में युवती से दुष्कर्म, गर्भपात कराने का आरोप
सीएमओ ने लिखा था एसपी को पत्र
सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल ने वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल को पत्र लिखा था। उन्होंने लिखा था कि वीडियो के बीच से आ रही आवाज में डिप्टी सीएमओ ने सीएमओ के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है। एसपी ने इस मामले की जांच एएसपी सिद्धार्थ को सौंपी थी, जांच रिपोर्ट के आधार पर केस दराया गया है।
इसे भी पढ़ें: बेलीपार वासी परेशान: वाराणसी हाईवे अभी पूरा नहीं, टोल टैक्स वसूलने की तैयारी शुरु
अब आएगी सीडीओ की जांच रिपोर्ट
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि सीएमओ, डिप्टी सीएमओ एवं निजी अस्पताल संचालक के बीच लेने देन के बातचीत की वायरल वीडियो की जांच सीडीओ कर रहे हैं। जल्द ही रिपोर्ट प्राप्त होगी, इस मामले में जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें: बेलीपार वासी परेशान: वाराणसी हाईवे अभी पूरा नहीं, टोल टैक्स वसूलने की तैयारी शुरु
अब आएगी सीडीओ की जांच रिपोर्ट
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि सीएमओ, डिप्टी सीएमओ एवं निजी अस्पताल संचालक के बीच लेने देन के बातचीत की वायरल वीडियो की जांच सीडीओ कर रहे हैं। जल्द ही रिपोर्ट प्राप्त होगी, इस मामले में जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।