फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Case of embezzlement of four lakh rupees on committee secretary

Siddharthnagar News: समिति सचिव पर चार लाख रुपये गबन का केस

Wed, 21 Jun 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 21 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Case of embezzlement of four lakh rupees on committee secretary
सिद्धार्थनगर। समितियों को बदहाली से उबरने के लिए मिली धनराशि में समिति सचिव द्वारा चार लाख रुपये गबन करने का मामला सामने आया है। मामला तब खुला जब समिति के सेवानिवृत्त हो रहे सचिव नए सचिव को कार्यभार ग्रहण करा रहे थे। मामले में अपर जिला सहकारी अधिकारी शोहरतगढ़ देवेंद्र प्रताप अग्रहरि की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत जिले के सभी समितियों को व्यवसाय करने के लिए पांच-पांच लाख रुपये आवंटित किए गए थे। इस धनराशि समितियों को खाद व बीज का कारोबार करते हुए क्षेत्रीय किसानों को इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करनी थी। इसी के तहत साधन सहकारी समिति महथा को भी पांच लाख रुपये उपलब्ध कराए गए थे। यहां के सेवानिवृत्त हो रहे सचिव चंद्रिका यादव के 13 जुलाई 2020 को नवनियुक्त सचिव आशीष चौधरी चार्ज देने के दौरान धन गबन का खुलासा हुआ। मामले में सेवानिवृत्त सचिव चंद्रिका यादव द्वारा 414622 रुपये गबन करने के मामले में शोहरतगढ़ को तहरीर देकर केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed