{"_id":"68827da99b5f922dd80cfe11","slug":"case-filed-against-five-in-murder-case-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-141657-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हत्या के मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हत्या के मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
- चिल्हिया थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर-13 टोला बसावनपुर में हुई थी वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर-13 टोला बसावनपुर गांव से लगभग छह सौ मीटर की दूरी पर मोतीपुर गांव के एक बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का पेड़ से फंदे से लटका शव मिला था। इस मामले में पत्नी दुर्गावती की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत हैंगिंग व शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
क्षेत्र के बसावनपुर गांव रामविलास (36) पुत्र बेकारू मुंबई रह कर दिहाड़ी मजदूरी करता था। लगभग 20 दिन पहले वह घर आया था। बुधवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने गांव से दूर मोतीपुर गांव के एक बाग में एक पेड़ से लटका उसका शव देखा। उन्होंने इसकी जानकारी उसके पिता को दी। घटना स्थल पर रामविलास की पत्नी और पिता दहाड़े मारकर रोने-बिलखने लगे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
रामविलास की पत्नी दुर्गावती ने चिल्हिया थाने में तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व गांव के रास्ते में मिट्टी गिराने को लेकर रामविलास से कुछ लोगों का विवाद हो गया था। उसी विवाद में गांव के पांच लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। मंगलवार को पति मधुबेनिया बाजार गया था। लेकिन घर नहीं लौटा। बुधवार को सुबह गांव के कुछ लोगों ने बताया कि मोतीपुर गांव के पास एक बगीचे में एक पेड़ से उसका शव लटक रहा है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची तो घटना संदिग्ध लग रही थी। पति के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। गले में गहरे काले रंग के निशान थे। रामविलास की पत्नी ने आरोप लगाया कि जिन लोगों से मेरे पति का विवाद हुआ था। उन्हीं लोगों ने हत्या उनकी हत्या कर दी है। उसके बाद बाग में लाकर फंदे से लटका दिया है।
-- -- -- -- -- -- --
रामविलास की पत्नी दुर्गावती की तहरीर पर गांव के सूरज, बुनने, राम सुभग, अख्तर और हरिकिशुन के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए जांच की जा रही है।
-सुजीत राय, सीओ