{"_id":"68c45c37d126164f230e6784","slug":"case-filed-against-30-unknown-persons-for-beating-a-labourer-accusing-him-of-being-a-thief-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-144548-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चोर बताकर मजदूर की पिटाई के मामले में 30 अज्ञात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चोर बताकर मजदूर की पिटाई के मामले में 30 अज्ञात पर केस
Fri, 12 Sep 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। डुमरियागंज नगर पंचायत के बैदौला चौराहे पर बृहस्पतिवार की दोपहर संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़कर पिटाई कर दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को छुड़ाकर थाने लेकर चली गई थी।
पूछताछ में पीड़ित युवक ने अपने को मजदूर बताया था। पुलिस ने मजदूर सूरज की तहरीर पर करीब 30 अज्ञात लोगों पर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बैदोलागढ़ में संदिग्ध चोर बताकर जिस युवक की ग्रामीणों ने पिटाई के बाद युवक को पुलिस के हवाले किया था, पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम सूरज निवासी मगहर जनपद संतकबीर नगर बताया। उसने बताया कि वह भनवापुर क्षेत्र के बुढ़ऊ गांव में एक ठेकेदार के माध्यम से पेंटिंग का काम कर रहा था। बृहस्पतिवार को वह घर लौट रहा था। नशे की हालत में युवक भटककर बैदोलागढ़ पहुंच गया। जहां ग्रामीणों ने उसे चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे ग्रामीणों के चंगुल से बचाकर थाने ले गई। मामले की पुष्टि के लिए पुलिस ने संबंधित ठेकेदार को भी थाने बुलाया था। ठेकेदार से पूछताछ में मजदूर की बात सही मिलने पर युवक का उपचार और मेडिकल कराकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
मजदूर की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को 30 अज्ञात लोगों पर मारपीट और बलवा के तहत मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। इस संबंध में डुमरियागज थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि बैदोलागढ में संदिग्ध चोर बताकर मजदूर की ग्रामीणों ने पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंपा था। केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।