{"_id":"63f7a4d8c97bebd61b030fe5","slug":"case-file-against-eight-people-siddharthnagar-news-c-7-1-64716-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आठ पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आठ पर केस दर्ज
Thu, 23 Feb 2023 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। उस्का बाजार थाना क्षेत्र के महुआ निवासी एक व्यक्ति ने नौकरी दिलाने के नाम पर 4.60 लाख रुपये ठगी करने का कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत आठ पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के महुआ गांव निवासी महेंद्र मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके बेटे चंद्रमौली मिश्र ने एसएससी जीडी परीक्षा दी थी। बेटे के एक मित्र सतीश यादव ने उससे कहा कि उसका गोरखपुर में जानने वाला एक व्यक्ति है, जो नौकरी दिला सकता है। चंद्रमौली के मित्र ने गोरखपुर जिला के चौरीचौरा थाना के बघाड़ निवासी धनंजय पटेल से मिलाया तो उसने नौकरी दिलाने के एवज में नौ लाख रुपये की मांग की। धनंजय को बेटे ने 4.60 लाख रुपये दे दिया था। बाकी पैसा नौकरी के बाद देने की बात हुई थी।
उन्होंने कहा कि रिजल्ट आने पर बेटे ने अपना नाम नहीं देखा तो पैसों की मांग की। कहा कि आरोपी ने उसका बाजार आकर 40 हजार रुपये खाता में भेजने के साथ 2.10 लाख रुपये के दो चेक दिया था। आरोप लगाया कि उसके बेटे को धोखाधड़ी में फंसाने में सतीश यादव, धनंजय पटेल, उसकी महिला मित्र व पांच अज्ञात शामिल रहे।
विज्ञापन
यह भी आरोप लगाया कि उसके बेटे का शैक्षिक प्रमाण पत्र रख लिया गया है। मांगने पर दे नहीं रहे हैं। प्रमाणपत्र देने के नाम पर पांच लाख की मांग कर रहे हैं। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मिले तहरीर आधार पर पुलिस धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष उसका बाजार दिनेश सरोज ने बताया कि दो नामजद सहित आठ लोगों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।