फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Canal not cleaned, farmers worried for water

Siddharthnagar News: नहर की सफाई नहीं, पानी के लिए किसान परेशान

Thu, 12 Dec 2024 12:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 12 Dec 2024 12:20 PM IST
विज्ञापन
Canal not cleaned, farmers worried for water
जोगिया। क्षेत्र के नादेपार से लखनापार माइनर नहर की अभी तक सफाई नहीं हो सकी है। किसान गेहूं की बुवाई और सिंचाई करने की तैयारी में हैं। लेकिन, दिसंबर के पहले सप्ताह में भी नहर की पूरी तरह से सफाई न होने से किसान चिंतित है। कटहना से निकली माइनर की हालत विभाग की लापरवाही के चलते खराब है। इस माइनर से कटहना, सोनौरा, नादेपार, मजिगवां, टिकरिया, भिटिया राजा, कोरापार, उदयपुर, जोगिया, लखनापार आदि गांवों के किसानों को पानी मिलता है। माइनर की सफाई बीते दिनों शुरू होने के बाद अभी तक इसका काम पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जोगिया माइनर नहर की सफाई ना होने होने के कारण माइनर में अभी तक पानी नहीं पहुंचा है। किसानों को खेती करने के लिए अन्य संसाधनों का प्रयोग करना पड़ रहा है। किसानों की मानें तो यदि समय से सफाई हो जाती और पानी आता तो खेती करने में आसानी होती। अभी किसान निजी ट्यूबवेल से ही खेतों की भराई कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि माइनर की सफाई ना होने के बाद ही समस्या का सामना करना पड़ रहा है। किसान भोलई निवासी लखनापार ने बताया कि नहर की सफाई नहीं कराई गई है, जिससे खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसान विनोद निवासी कटहना ने बताया कि यह नहर से लगभग सौ गांव जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक न तो सफाई हुई है और न पानी छोड़ा गया है। इससे सिंचाई करने में परेशानी हो रही है। इस सभी किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed