फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Canal cut near Bhojwar, 100 bigha wheat crop submerged

Siddharthnagar News: भोजवार के पास कटी नहर, 100 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न

Wed, 27 Dec 2023 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 27 Dec 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Canal cut near Bhojwar, 100 bigha wheat crop submerged
- 24 दिसंबर को सेमरी रजवाहा में छोड़ा गया पानी, 26 को कटी नहर
विज्ञापन


बिस्कोहर। इटवा तहसील के सरयू नहर के सेमरी रजवाहा में सिंचाई के लिए छोड़ा गया पानी किसानों के लिए आफत बन गया है। सेमरी रजवाहा में बिना नहर की मरम्मत किए पानी छोड़ दिया गया है। जिससे नहर कटने से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल डूब गई।
खेत की सिंचाई के लिए सरयू नहर से निकले सेमरी रजवाहा में पानी छोड़ने का किसान इंतजार कर रहे थे। सरयू नहर में 24 दिसबंर से पानी छोड़ा गया है। जिसके बाद भोजवार गांव के पास नहर कटने से गेहूं की फसल डूब गई है।
विज्ञापन

नहर से भोजवार, भोजवारी, लुठहवा, भरपुरवा, अलीनगर, हृदयनगर गांव का सैकड़ों बीघा गेहूं जलमग्न हो गया है। पिछले कई वर्षों से सेमरी रजवाहा के कट जाने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान बाबूराम, धर्मराज, किशोरी गुप्ता, चीनके, चिरमुनी, दुखी, जागेश्वर, भगत, भोपाल सिंह ने बताया कि 24 दिसंबर को सेमरी रजवाहा में पानी छोड़ा गया है। 26 दिसंबर की रात नहर पटरी कटने से सैकड़ों बीघा खेत में पानी फैल गया। अधिकांश किसान गेहूं की सिंचाई कर चुके हैं। खेत में दोबारा पानी आने से गेहूं की फसल के बर्बाद होने की आशंका है। किसानों ने बताया कि पिछले वर्ष भी नहर में पानी छोड़ा गया तब भी भोजवार गांव के पास नहर कट गई थी। जिससे फसल का काफी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed