फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Campaign to catch stray dogs started

Siddharthnagar News: शुरू हुआ घुमंतू कुत्ते पकड़ने का अभियान

Tue, 08 Oct 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 08 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Campaign to catch stray dogs started
डुमरियागंज तहसील और क्षेत्र में घुमंतु कुत्तों को पकड़वाते प्रशासन के लोग
पहले दिन सुबह आठ से पांच बजे तक पकड़े गए नौ घुमंतू कुत्ते
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को 20 सदस्यीय टीम ने सुबह से ही घुमंतू कुत्ते पकड़ने का अभियान शुरू हुआ, जिसमें शाम पांच बजे तक नौ कुत्ते पकड़े जा चुके हैं। जबकि शहर में ही सैंकड़ों की तादाद में घुमंतू कुत्ते मौजूद हैं। यह अभियान नगर पालिका व नगर पंचायत में दो दिनों तक चलाया जाना है।

शुक्रवार को नगर पालिका परिषद में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जीवन लाल के नेतृत्व में घुमंतू आवारा आक्रामक कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया गया। जिसमें अधिशाषी अधिकारी विंध्याचल, अरुण कुमार प्रजापति, डॉ. देवेंद्र कुमार सहित नगर पालिका परिषद के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। टीम ने गांधीनगर, इंदिरा नगर, बुद्ध नगर व कलक्ट्रेट के तरफ घूम रहे आवारा घुमंतू कुत्तों को पकड़ा गया। उनको पकड़ने के बाद पशुपालन विभाग के पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति ने सभी को एंटी रेबीज डोज लगाया। अभियान 10 अगस्त को शाम 5:00 बजे तक चलाया जाएगा। पहले दिन नौ आक्रामक कुत्तों को पकड़ा गया है यह अभियान आज रात में भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed