फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Campaign seized 270 liters of raw wine

अभियान में 270 लीटर कच्ची शराब बरामद

Sun, 17 Jul 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 17 Jul 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
Campaign seized 270 liters of raw wine
सिद्धार्थनगर में सरकारी शराब की दुकानों का निरीक्षण करते एसओ शिवाकांत मिश्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। एटा में जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस प्रशासन रविवार की शाम हरकत में आया। पूरे जिले में अभियान चलाकर सरकारी शराब की दुकानों पर छापेमारी किया। स्टाक रजिस्टर का मिलान किया। कच्ची के ठिकानों पर पुलिस ने एक साथ दबिश दी। दो थाना क्षेत्रों से 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 270 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। 107 कुंटल लहन नष्ट किया।
विज्ञापन

डीजीपी जावीद अहमद के निर्देश पर जिले की पुलिस ने शाम को एक साथ सघन छापेमारी की। थाना मिश्रौलिया में पुलिस ने सात लोगों को कच्ची शराब बेचते गिरफ्तार किया। पुलिस ने 70 लीटर कच्ची व 100 कुंटल लहन भी बरामद किया। टीम का नेतृत्व एसओ रवि राय ने किया। थाना उसका बाजार में चार थानों की पुलिस ने टीम बनाकर दबिश डाली। तीन लोगों को गिरफ्तार किया। 200 लीअर कच्ची व 7 कुंटल लहन बरामद किया।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर एसओ उसका बाजार रामसिंहासन सिंह, कपिलवस्तु एसके सरोज, मोहाना योगेंद्र सिंह यादव व लोटन अटलबिहारी ठाकुर ने छापेमारी किया। सदर थाना पुलिस ने एसओ शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में मुख्यालय के अंग्रेजी व देसी शराब की दुकानों की सघन चेकिंग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान पर बैठ कर पीने वालों को चेतावनी देकर छोड़ा। मोहाना पुलिस ने क्षेत्र की चार दुकान, लोटन ने दो व कपिलवस्तु ने एक दुकान की सघन चेकिंग किया। इस संबंध में सीओ सदर अकमल खान ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही है। अभियान पूरी रात चलाने का निर्देश है। कार्रवाई के संबंध में अभियान पूरा होने के बाद ही मालूम चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed