{"_id":"65590e621ea2712df30ae4e6","slug":"bypass-will-be-made-in-city-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-8397-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: उसका और चिल्हिया में बनेगा बाईपास, दिसंबर में शुरू होगा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: उसका और चिल्हिया में बनेगा बाईपास, दिसंबर में शुरू होगा कार्य
Sun, 19 Nov 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-: उसका व चिल्हिया बाईपास बनने से तीन रेलवे क्राॅसिंग पार करना नहीं होगी मजबूरी
500 करोड़ से होगा 31 किमी एनएच 730 का निर्माण, दिसंबर में शुरू होगा निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एनएच-730 पर यात्रा के दौरान उसका से शोहरतगढ़ के बीच स्थित तीन रेलवे क्राॅसिंग पर ठहरने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। निर्माण कार्य दिसंबर में ही शुरू होगा। उसका में कर्मामोड़ से मदनपुर तक 8.5 किमी और चिल्हिया कस्बे में 2.5 किमी बाईपास बनने जा रहा है। 11 किमी बाईपास में पड़ रहे 21 मकान हटाने एवं आठ सौ निजी पेड़ काटने के लिए मूल्यांकन प्रकिया शुरू हो गई है। इससे उसका में दो और चिल्हिया में एक रेलवे क्राॅसिंग के बैरियर पर बार-बार ठहरने की समस्या दूर हो जाएगी, जबकि करीब पांच किमी दूरी भी कम हो जाएगी।
एनएच-730 पर महराजगंज जिले की सीमा उसका से शहर होते हुए शोहरतगढ़ तक 31 किमी सड़क का 500 करोड़ रुपये लागत से निर्माण होना है। इस सड़क पर शोहरतगढ़ तक तीन रेलवे क्राॅसिंग पड़ते हैं। इसमें उसका बाजार में दो और चिल्हिया में एक रेलवे क्राॅसिंग स्थित है। जहां पर ट्रेनों के आवागमन के दौरान प्रत्येक दिन 12 बार से अधिक रेलवे फाटक बंद होने से वाहनों के पहिये थम जाते हैं।
एनएच इन रेलवे क्राॅसिंग से छुटकारा पाने के लिए उसका में 8.5 किमी और चिल्हिया में 2.5 किमी बाईपास का निर्माण कराएगा। इसमें चिल्हिया में बनने वाले रेलवे अंडरपास को जोड़ने के लिए एनएच बाईपास का निर्माण कराएगा।
विज्ञापन
इससे तीनों स्थानों पर रेलवे क्राॅसिंग पर फाटक बंद होने से रुकने की झंझट से वाहन चालकों को मुक्ति मिल जाएगी। एनएच की तरफ से बाईपास निर्माण के लिए भूमि की अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत इसमें पड़ रहे मकान और निजी पेड़ भी हटाए जाने हैं। इनके मूल्यांकन के बाद मकान एवं पेड़ स्वामी को मुआवजा की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
उसका में हो रहा मकानों का मूल्यांकन
उसका बाईपास निर्माण के रास्ते में सर्वाधिक सात मकान सेखुई गांव में पड़ रहे हैं। इसके अलावा कटका में एक, पंडितपुर में दो, मोगलहा में एक और नउवाडाड़ी में एक मकान पड़ रहा है। साथ ही लोगों के खेत एवं बाग में स्थित पांच सौ से अधिक पेड़ पड़ रहे हैं। विभाग की तरफ से इन मकानों का मूल्यांकन कराया जा रहा है। इसके अलावा चिल्हिया बाईपास निर्माण में कंदवा में एक और महदेवा में आठ मकान समेत 250 निजी पेड़ पड़ रहे हैं। इनका मूल्यांकन हो चुका है।
इन गांवों में हो रहा है भूमि अधिग्रहण
उसका में एनएच बाईपास निर्माण के लिए घुघुलिया, हथवड़ताल, कटका, भिटिया, मदनपुर, मुड़िला, बेलसड़, नौवाडाड़ी, पंडितपुर, सेखुई व संगवा गांव के चार सौ किसानों की भूमि का अधिग्रहण हो रहा है। साथ ही एनएच के चिल्हिया बाईपास निर्माण के लिए चिल्हिया, कदवा व सिंदुरी गांव के डेढ़ सौ किसानों की भूमि का अधिग्रहण होना है। इसके अलावा एनएच-730 के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण में साड़ी और थरौली गांव की भूमि भी अधिग्रहीत हो रही है।
पेड़ हटाने को वन विभाग को मिली भूमि
सिद्धार्थनगर। एनएच-730 के चौड़ीकरण में सड़क किनारे पड़ रहे पेड़ों को हटाने के लिए वन विभाग को उपलब्ध कराने के लिए 12 हेक्टेयर भूमि की तलाश पूरी हो चुकी है। तहसील प्रशासन ने जोगिया ब्लॉक के रीवानानकार गांव के पास वन विभाग को 12 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराई है। इसका एनएच एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने सर्वे कर वन विभाग के माध्यम से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। इस पर एनओसी जारी होनी है।
189 करोड़ से बनेगा शोहरतगढ़ बाईपास
शोहरतगढ़ कस्बे में सघन आबादी क्षेत्र होने और संकरी सड़क होने से एनएच चौड़ीकरण कार्य के लिए 189 करोड़ रुपये की लागत से छह किमी बाईपास का निर्माण होना है। इसके तहत शोहरतगढ़ कस्बे में दो रेलवे ओवरब्रिज का भी निर्माण होना है। इससे पूरे जिले में एनएच-730 पर वाहनों के पहिये बिना थमे दौड़ सकेंगे। शोहरतगढ़ में बाईपास निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण हो चुका है। ठेका पाने वाली कंपनी यहां जल्द ही कार्य शुरू करने वाली है।
कोट
एनएच-730 पर निर्बाध आवागमन के लिए चौड़ीकरण एवं बाईपास निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वन विभाग के लिए 12 हेक्टेयर भूमि प्रशासन की तरफ से उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसके साथ ही उसका बाजार के पास से सड़क के किनारे पेड़ों को हटाया जा रहा है। दिसंबर माह में सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
-आरके वर्मा, अधिशासी अभियंता एनएच