फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Businessmen came out wearing black bands to protest the murder

Siddharthnagar News: हत्या के विरोध में काली पट्टी बांधकर निकले व्यवसायी

Sat, 12 Apr 2025 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Businessmen came out wearing black bands to protest the murder
बिस्कोहर। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के रामटिकरा गांव में शुक्रवार रात सराफा व्यवसायी प्रभंजन वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के विरोध में स्वर्णकार समाज के लोग हाथों में काली पट्टी बांधकर शनिवार को इटवा की सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर हत्यारे की गिरफ्तारी व फांसी की सजा और उसके मकान पर बुल्डोजर चलाने की मांग की। आल इंडिया स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष शंभूनाथ सोनी ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से समाज में व्यापक आक्रोश है। प्रदर्शन में जितेंद्र कुमार सोनी, सुधीर सोनी, हरिओम, राजू सोनी, रोहन सोनी, विनय सोनी, अनिल सोनी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed