फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Buses will be run to increase student numbers in Siddharth University

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए चलाई जाएंगी बसें

Tue, 27 Jul 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Buses will be run to increase student numbers in Siddharth University
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए चलाई जाएंगी बसें
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर कपिलवस्तु में बने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के मार्ग पर विद्यार्थियों को परिवहन की असुविधा से दिक्कत होती है। ऐसे में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने खुद ही परिवहन की सुविधा देने की पहल की है। इससे सिद्धार्थनगर शहर सहित आसपास के विद्यार्थियों को विशेष सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है।
नौगढ़-अलीगढ़वा मार्ग पर परिवहन निगम की एक ही बस का संचालन होता है। इस मार्ग पर निगम की बस में 23 रुपये का किराया लगता है। वहीं निजी वाहन से जाने वाले लोगों को करीब 50-60 रुपये तक का किराया देना होता है। इस प्रकार निजी वाहनों से विश्वविद्यालय में आने-जाने वाले विद्यार्थियों को एक दिन में 100 रुपये से अधिक परिवहन व्यय करना पड़ता है। इसी कारण विश्वविद्यालय ने बसों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

600 रुपये में बनता है पास
विश्वविद्यालय की बस से आने-जाने वाले विद्यार्थियों को 600 रुपये मासिक की दर से पास बनवाना होगा। प्रवेश के बाद पंजीकृत छात्र-छात्राओं की यह सुविधा मिलेगी। विश्वविद्यालय ने पिछले सत्र में एक बस के माध्यम से बस सेवा शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed