{"_id":"6760644d9a4fdfd81f0d30be","slug":"buses-to-go-to-kumbh-will-be-available-at-tehsil-headquarters-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-129098-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तहसील मुख्यालय पर कुंभ जाने के लिए मिलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तहसील मुख्यालय पर कुंभ जाने के लिए मिलेंगी बसें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रोडवेज कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए तहसील मुख्यालय से भी बसों का संचालन करेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। कुंभ मेले के दौरान 12 से 27 फरवरी तक बसों का संचालन किया जाएगा।
कुंभ मेले में शाही स्नान व अन्य दिनों में जाने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज कई व्यवस्थाओं पर ध्यान दे रहा है। इस क्रम में डिपो तहसील मुख्यालय से जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी बसों का संचालन करेगा। डिपो ने नौगढ़, शोहरतगढ़, डुमरियागंज, इटवा व बांसी तहसील से बस संचालित करने का निर्णय लिया है। इससे तहसील मुख्यालय क्षेत्र के यात्रियों को बस पकड़ने के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।
अमरीश, अंगद, राजेश व विवेक ने कहा कि तहसील मुख्यालय से बसों का संचालन होने से कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को भटकना नहीं पड़ेगा, जबकि प्रयागराज से आने में भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय से बसों का संचालन होने से रात में भी यात्रियों को भटकना नहीं पड़ेगा। रात में तहसील मुख्यालय तक वाहन के आने से श्रद्धालुओं को घर जाने में असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।