{"_id":"5fc51f6e8ebc3e9b9e6c7741","slug":"buses-carrying-rides-on-increased-tourist-permit-siddharthnagar-news-gkp3751388110","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूरिस्ट परमिट पर बढ़नी कस्बा से सवारी ढो रही बसें..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूरिस्ट परमिट पर बढ़नी कस्बा से सवारी ढो रही बसें..
विज्ञापन
टूरिस्ट परमिट पर बढ़नी से सवारी ढो रहीं बसें
ऑल इंडिया परमिट का हवाला देकर महानगरों तक सवारी ढो रही बसें
चोरी छिपे चल रही बसों पर शिकंजा कसने की तैयारी में परिवहन विभाग
उदय श्रीवास्तव
बढ़नी। टूरिस्ट परमिट की कई बसें बढ़नी कस्बे से पर्यटकों की जगह सवारियां ढो रही हैं। ऑल इंडिया परमिट होने के कारण बसें कोरोना संक्रमण के समय भी देश के दूसरे कोनों तक लोगों को पहुंचा रही हैं।
ऑल इंडिया परमिट के नियमानुसार परमिट वाली बसों में केवल पर्यटक ही बैठाए जाएंगे। यानी यदि बढ़नी से पर्यटक बैठाए जाते हैं तो पर्यटन स्थलों का टूर कराने के बाद यह बसें उन्हें वापस बढ़नी में ही उतारेंगी। इसके विपरीत बढ़नी से टूरिस्ट के नाम पर स्थानीय एवं नेपाली नागरिकों को पर्यटक बनाकर भारत के दूसरे शहरों तक पहुंचाया जाता है। परमिट धारक ऑल इंडिया परमिट होने का हवाला देकर सवारियां ढोते हैं। पर्यटकों की बस होने के कारण परिवहन विभाग इन बसों की जांच भी कम ही करता है। टूरिस्ट परमिट वाले इन वाहनों से सुनियोजित तरीके से नेपाली सवारियों को बैठाया जाता है और लौटते वक्त दूसरी सवारियों को लाया जाता है। एआरटीओ प्रवर्तन पीके सरोज कहते है कि टूरिस्ट परमिट वाले बसों के चोरी छिपे सवारी ढोने की जानकारी मिली है, जल्द ही अभियान चलाकर ऐसे बसों पर कार्रवाई की जाएगी।
मादक पदार्थों समेत अन्य की हो रही तस्करी
चोरी छिपे चल रहे इन बसों के संचालन से सुरक्षा एजेंसियां यात्रियों की चेकिंग भी नहीं कर पाती हैं, जिससे प्रतिबंधित मादक पदार्थ की तस्करी कर देश के दूसरे प्रांतों में आसानी से पहुंचाया जा सकता है। नेपाल पुलिस ने कुछ दिनों पूर्व अफीम और सोना के साथ कुछ लोगों को बढ़नी में प्रवेश करते वक्त पकड़ा था। वहीं, एसएसबी जवानों ने बढ़नी में नेपाल से भारत में प्रवेश करते नेपाली नागरिक को अफीम के साथ दबोचा था।