फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   burnt himself after depute with wife

पत्नी से विवाद, केरोसीन डालकर खुद को लगाई आग

Wed, 08 Jan 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
burnt himself after depute with wife
पत्नी से विवाद के बाद खुद को किया आग के हवाले
विज्ञापन

गंभीर हाल में जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
बांसी कोतवाली क्षेत्र के गोनहा गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/बांसी। पति और पत्नी के बीच विवाद के बाद पति ने केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

क्षेत्र के गोनहा ताल गांव निवासी विश्राम (23) पुत्र गणेश का पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह भी पत्नी से उसका विवाद हुआ था। आसपास के लोगों ने बताया कि पत्नी से नाराज होकर वह गांव के चौराहे पर स्थित शराब की दुकान पर पहुंचा। जहां शराब पीने के बाद बाहर निकला। इसके बाद शरीर पर केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। विश्राम को जलते देखकर आसपास के लोगों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक पूरा शरीर झुलस चुका था। तत्काल परिजन उसे पीएचसी बांसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की स्थिति बेहद गंभीर है। वहीं, युवक के पिता गणेश का कहना है की विश्राम का पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। मुंबई कमाने के लिए गया था। वहां से एक सप्ताह के अंदर ही चला आया। मुंबई से आने के बाद से ही विवाद और बढ़ गया। दोनों के बीच विवाद हुआ और उसी गुस्से में आकर खुद को जला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed