{"_id":"67ba0ffc986ed9175301baf6","slug":"bullies-scuffle-with-forest-range-officer-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-132865-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: वन क्षेत्राधिकारी से दबंगों ने की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: वन क्षेत्राधिकारी से दबंगों ने की हाथापाई
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के शाहपुर सिंगारजोत मार्ग पर हिजुरा में वन विभाग का करीब एक दर्जन यूके लिप्ट
- फोटो : डुमरियागंज क्षेत्र के शाहपुर सिंगारजोत मार्ग पर हिजुरा में वन विभाग का करीब एक दर्जन यूके लिप्टस काटने की सूचना पर मौके का जांच करते वन क्षेत्राधिकारी अजय शंकर शुक्ल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर हिजुरा गांव के पास सड़क के किनारे लगे करीब एक दर्जन यूक्लेप्टिस के पेड़ माफिया ने काट दिए। जानकारी होने पर पहुंची वन विभाग की टीम के साथ हाथापाई व गाली गलौज की गई। वन विभाग की टीम ने लकड़ी बरामद कर बुढ़ऊ पौधशाला भेज दी। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है।
वन क्षेत्राधिकारी अजय शंकर शुक्ल के मुताबिक उन्हें फोन पर सूचना मिली कि शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर सड़क के किनारे लगे करीब एक दर्जन पेड़ों को काट कर गिरा दिया गया है। वन क्षेत्राधिकारी ने क्षेत्र के वन दरोगा चंद्रिका प्रसाद को सूचना देने के बाद खुद सुबह करीब पांच बजे मौके पर टीम के साथ पहुंचे।
इसके बाद लकड़ी माफिया फरार हो गए, कुछ देर बाद कुछ लोग आए और वन क्षेत्राधिकारी के साथ हाथापाई करते हुए गाली-गलौज करने लगे। इसकी सूचना तत्काल डुमरियागंज पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचते ही मारपीट करने वाले भाग निकले। मौके पर मौजूद लकड़ी व सड़क से लकड़ी खींच कर ले जाने के दौरान बने निशान के आधार पर बरामद कर त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ऊ पौधशाला पर वन दरोगा के सुपुर्द कर दी गई।
विज्ञापन
एक माह पूर्व काटे गए 12 पेड़ किए थे सीज : डुमरियागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर सिंगारजोत मार्ग पर हिजुरा के पास वन विभाग की टीम ने 23 जनवरी को करीब एक दर्जन पेड़ सीज किए थे।
लकड़ी माफिया के द्वारा लकड़ी सड़क से खींच कर ले जाते समय बने निशान के आधार पर लकड़ी बरामद कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। सूत्रों की मानें तो अवैध लकड़ी कटान की जानकारी स्थानीय वन विभाग के दरोगा को रहती है, वह सभी को जानते हैं, भले ही कोई कार्रवाई न करे।
वन विभाग की मिलीभगत से हो रही अवैध कटान : त्रिलोकपुर व डुमरियागंज थाना क्षेत्र में वन विभाग के स्थानीय जिम्मेदारों की मिलीभगत से जहां पेड़ों की अवैध कटान जोरों पर है, वहीं यह लकड़ी माफिया सरकारी पेड़ों पर भी धावा बोलने से नहीं हिचक रहे।
सोहना बदलिया मार्ग व शाहपुर- सिंगारजोत मार्ग पर सड़क के किनारे लगे वन विभाग के पेड़ों का आए दिन माफिया कटान कर रहे हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो विभाग के जिम्मेदारों की सेटिंग होती है, तो समय और तरीका बताकर रात में पेंड़ों को काटकर चिह्नित स्थानों पर छिपा देते हैं, जिसे बाद में ट्रैक्टर-ट्राॅली य पिकअप में लाद कर बेच देते हैं।