{"_id":"69f254df67a49eb47e08e825","slug":"bullet-stolen-from-farmer-who-went-to-sell-wheat-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-157407-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गेहूं बेचने गए किसान की बुलेट चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गेहूं बेचने गए किसान की बुलेट चोरी
Thu, 30 Apr 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
इटवा। इटवा थाने के ग्राम हरैया निवासी अब्दुल हफीज की बुलेट रगड़गंज बाजार से चोरी हो गई। इटवा पुलिस को बुधवार को दी गई तहरीर के मुताबिक हरैया निवासी अब्दुल हफीज ने बताया कि भागदौड़ को देखते हुए बुलेट अपने रिश्तेदार अब्दुल सलीम से मांगकर लाए थे। मंगलवार को गांव के निकट स्थित रगड़गंज गेहूं बेचने के लिए गए थे। अभी वे गल्ला व्यवसायी से उसके आफिस में रेट को लेकर बातचीत कर ही रहे थे। इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति बुलेट स्टार्ट करके लेकर चला गया। एसओ संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन