फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bulldozers run on concrete bases built by encroachment on seas

Siddharthnagar News: सागरों पर अतिक्रमण कर बने पक्के ठिकानों पर चला बुलडोजर

Wed, 06 Sep 2023 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on concrete bases built by encroachment on seas
बजहा ताल पर ठीकेदार के अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर। संवाद
सभी 10 सागरों पर है अवैध निर्माण, नोटिस के बाद ढहाया गया अतिक्रमण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। बर्डपुर क्षेत्र में अंग्रेजी हुकूमत में खेतों की सिंचाई के लिए स्थापित 10 सागरों में मछली का पट्टा लेने वालों ने पक्का ठिकाना बना लिया है। अमर उजाला ने 23 और 24 अगस्त के अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। विभाग ने अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया था, जिसे मंगलवार को तहसील प्रशासन एवं पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया।

बर्डपुर और शोहरतगढ़ क्षेत्र में स्थापित सभी 10 सागरों में सबसे बड़े 102 में हेक्टेयर में फैले बजहा सागर के चारों तरफ बने बांधों पर चारों कोनों पर एक अथवा दो कमरे का निर्माण हो चुका था। ईंट की पक्की दीवार खड़ी कर उस पर टिनशेड डालकर पट्टेदारों के लोगों ने यहां स्थाई ठिकाना बना लिया था। पट्टेदार के लोग मछलियों की रखवाली के नाम पर इन ठिकानों में रहते थे। वह लोगों को न तो जल का उपयोग करने देते हैं और न ही सागर के पास फटकने देते थे। ऐसा ही हाल मझौली, बटुआ, मरथी, महली, शिवपति, सेमरा, सिसवा, मसई व मोती सागरों का था। जिसके किनारे भी पट्टा धारकों ने मछली की रखवाली के नाम पर अवैध निर्माण कर डाला था। अतिक्रमण हटाने का निर्देश देने गए जेई के साथ अभद्रता भी की गई। इसके बाद ड्रेनेज खंड सिंचाई विभाग के एमके रायजादा ने सागरों पर अतिक्रमण कर बनाए ठिकानों पर नोटिस चस्पा कर उन्हें तुरंत हटाने का निर्देश दिया है। दिए नोटिस में पट्टाधारक को एक सप्ताह में स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण नहीं हटाने पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटवाया जाएगा। मंगलवार को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में अतिक्रमण कर बने पक्के ठिकानों पर बुलडोजर चलाकर हटवाया गया। एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र ने कहा कि अतिक्रमण के विरोध में अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। कहीं भी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण होगा, उसे तत्काल हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed