फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bull fell in well pulled out from JCB in siddharthnagar

Siddharthanagar: कुएं में गिरा सांड, जेसीबी से निकाला गया बाहर

Mon, 01 Aug 2022 03:57 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Aug 2022 03:57 PM IST
सार

सुबह नौ बजे सांड गिरा था और उसे साढ़े ग्यारह बजे तक बाहर निकाला गया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए थे। नगर कर्मचारी विद्या प्रकाश मौर्या, पप्पू, जमील व उमेश ने काफी परिश्रम किया। सांड़ को चोट भी आई थी, पशु चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

विज्ञापन
Bull fell in well pulled out from JCB in siddharthnagar
जेसीबी की मदद से सांड को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में श्रीराम जानकी दुर्गा धाम मंदिर परिसर के शिव चरण पोखरे के पास सोमवार सुबह 9 बजे एक सांड कुएं में गिर गया। स्थानीय लोगों काफी परिश्रम किया, लेकिन वजनदार सांड को बाहर निकालने में कामयाबी नहीं मिली। उसके बाद नगर पंचायत की जेसीबी की ताकत से उसे बाहर निकाला गया और उसकी जान बच गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंदिर के पास चरते हुए सांड आगे बढ़ा। इस दौरान उसने झांड़ियों में ढके कुएं को नहीं देखा और उसमें गिर गया। बाहर निकलने की कोशिश में आवाज लगाने लगा। नगर निवासी श्यामजी कसौधन एवं कल्लू गुप्ता मौके पर पहुंचे तो उसे कुएं के अंदर से बाहर निकालने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन


वहां इकट्ठा हुए लोगों ने कुएं के चारों ओर उगी झाड़ियों को साफ करके रस्सी के सहारे सांड को बाहर निकालने की पूरी कोशिश की। बाद में नगर पंचायत कर्मी ने सांड के नीचे से रस्सी से बांधा और उसके बाद जुगाड़ के सहारे उसे जेसीबी से उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह नौ बजे सांड गिरा था और उसे साढ़े ग्यारह बजे तक बाहर निकाला गया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए थे। नगर कर्मचारी विद्या प्रकाश मौर्या, पप्पू, जमील व उमेश ने काफी परिश्रम किया। सांड़ को चोट भी आई थी, पशु चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed