{"_id":"6681cea2a8fc54aa750e2e24","slug":"budget-of-rs-3818-crore-approved-in-area-panchayat-meeting-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-120006-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में 38.18 करोड़ के बजट पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में 38.18 करोड़ के बजट पर लगी मुहर
Mon, 01 Jul 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 01 Jul 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी ब्लॉक सभागार में आयोजित हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन सांसद जगदंबिका पाल की मौजूदगी व ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विकास को लेकर 38.18 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। इससे गांवों में नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।
सदस्यों से प्रस्ताव मांगते हुुए बीडीओ श्याम मुरली मनोहर मिश्र ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गांवों में आवास से वंचित पात्रों की सूची बनाकर योजना से लाभान्वित किए जाने की आवश्यकता है। बैठक में सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि ग्राम पंचायतों में भुगतान के संबंध में किसी भी प्रधान के साथ अन्याय न हो। उन्होंने कहा कि देश के मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर इतिहास रच दिया है। देश के विकास की गति तीसरे कार्यकाल में और तेज होगी।
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, सीडीपीओ रविन्द्र यादव, बीईओ रामू प्रसाद, चेयरमैन सुनील अग्रहरि, एपीओ सिराज अहमद, एडीओ पंचायत सुरेन्द्र मिश्र, राजेश पाठक, अनूप रावत, श्यामू गुप्ता, पिंटू मौर्य, रविकांत यादव आदि मौजूद रहे।