फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Budget of Rs 28 crore passed...the area will develop

Siddharthnagar News: 28 करोड़ का बजट पास...होगा क्षेत्र का विकास

Sun, 30 Jun 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 30 Jun 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Budget of Rs 28 crore passed...the area will develop

विज्ञापन
डुमरियागंज ब्लॉक सभागार में प्रमुख मानती शक्तिमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई पंचायत बोर्ड की बैठक

खडंजा, पुलियों के निर्माण सहित अन्य प्रस्तावों को ध्वनि मत से किया गया पारित
संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। ब्लॉक सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के विकास के लिए करीब 27 करोड़ 99 लाख 16 हजार रुपये का बजट पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख मानती शक्तिमणि त्रिपाठी ने की।
क्षेत्र पंचायत की बैठक का आगाज बीडीओ अमित सिंह ने पिछले कार्रवाई को पढ़कर सुनाया। जिसके बाद ब्लॉक की योजनाओं सहित विकास कार्यों की बिंदुवार जानकारी दी। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने विभागों से संबंधित योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया। वहीं, प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पेयजल, बिजली, नलकूप, संक्रामक बीमारियों के फैलने व बचाव के संबंध में सवाल पूछे, जिसका संबंधित विभाग के अधिकारियों व जिम्मेदारों ने जवाब दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सहमति से खडंजा, पुलियों के निर्माण सहित विकास के अन्य प्रस्तावों को ध्वनि मत से पारित किया। प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य विकास के महत्वपूर्ण अंग हैं। क्षेत्र पंचायत की बैठक अहम होती हैं। सांसद प्रतिनिधि राजेश द्विवेदी व राजू पाल ने कहा कि प्रधान हो या बीडीसी सभी को साथ लेकर विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विधायक प्रतिनिधि बच्चाराम, प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पांडेय, सुनील पाठक, क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ अध्यक्ष सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि राजेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed