फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Buddhist sites ignored in government budget: Mata Prasad

सरकार के बजट में बौद्ध स्थली की हुई अनदेखी : माता प्रसाद

Sat, 17 Feb 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 17 Feb 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Buddhist sites ignored in government budget: Mata Prasad
सिद्धार्थनगर। भाजपा सरकार में बौद्ध धर्म स्थली कपिलवस्तु की अनदेखी की गई, इसकी झलक सरकार के बजट में भी दिखी। जहां अन्य धार्मिक स्थलों पर सड़क समेत विकास कार्य के लिए पर्याप्त बजट आवंटित हुआ, वहीं पूरे विश्व में फैले बौद्ध धर्म स्थल के लिए कोई बजट नहीं दिया गया। ये बातें सपा विधायक माता प्रसाद पांडेय ने पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन

माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि अगर बौद्ध अस्थि कलश को जिले के कपिलवस्तु स्थित म्यूजियम में रखा जाए तो वहां विदेशी श्रद्धालु आएंगे। जिससे यहां के लोगों की आय में भी वृद्धि होगी। कहा कि जिले में 46.78 लाख क्विंटल धान उत्पादन होता है और सरकारी खरीद मात्र 11 लाख क्विंटल होता है। इससे किसान शेष धान औने-पौने दाम में बाजार में बिक्री करने को मजबूर रहते हैं। यहां तक कि जिले की ओडीओपी कालानमक धान की फसल को बढ़ावा देने के नाम पर शोर मचाने वाली भाजपा सरकार में किसान बेहाल है। कालानमक धान का उत्पादन करने वाले किसानों को खरीदार नहीं मिल रहे, जिससे वह भी बिचौलियों के हाथों ठगे जा रहे हैं। इसी तरह जिले को ओडीएफ घोषित तो कर दिया गया है, लेकिन कई गांवों में लोग खुले में शौच कर रहे हैं। इससे प्रशासन के दावे की कलई खुल रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज तो बन गया, लेकिन सुविधाएं नदारद है। विधायक ने कहा कि शिक्षा की बदहाली का आलम यह है कि उनके गांव में शिक्षक नहीं होने से प्राथमिक स्कूल बंद है। मंडी समिति की सड़कें बदहाल है और शोहरतगढ़ व नौगढ़ क्षेत्र में चोरी समेत अन्य अपराधों की बाढ़ आ गई है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, सपा नेता मणेंद्र मिश्र, सोनू यादव व अब्दुल कलाम सिद्दीकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed