{"_id":"5796488f4f1c1b8b0221e3bb","slug":"bsp-workers-are-unrestrained-rhetoric","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनर्गल बयानबाजी कर रहे बसपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनर्गल बयानबाजी कर रहे बसपा कार्यकर्ता
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
कुनगाई में बैठक करते भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्रमणि त्रिपाठी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। सोमवार की शाम क्षेत्र के कुनगाई गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष व संतकबीर नगर जिला प्रभारी नरेंद्रमणि त्रिपाठी ने बसपा पर अनर्गल बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी के कार्यक्रम की सफलता पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
बैठक के दौरान नरेंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि बसपा नेताओं की निगाह में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है। इसका ताजा प्रमाण बसपा नेता नसीमुद्दीन और उनके साथियों द्वारा नाबालिग लड़की और उसकी मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना है। प्रदेश की जनता इसे भूल नहीं सकती है।
इसका बदला वह आगामी विधानसभा चुनाव में अवश्य लेगी। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सफलता का श्रेय उनके विकासवादी नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत है। बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यकारिणी में बनाए गए पदाधिकारियों को बधाई दिया।
विज्ञापन
बैठक में जिलामंत्री यशोदा चौबे, रामकृपाल मौर्या, अनूप यादव, अशोक कुमार, अमित कुमार, राम अवतार, इंद्रमणि मौर्या, श्रीराम गौतम, दिलीप यादव, धर्मराज साहनी, मोहम्मद फिरोज, शमीम खान आदि मौजूद रहे।