फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Brothers riding a bike injured after colliding with a school bus

Siddharthnagar News: स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार सगे भाई घायल

Sun, 15 Feb 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 15 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Brothers riding a bike injured after colliding with a school bus
सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के जिगनी हवा जितिया मार्ग पर स्थित बडरहरघाट मंदिर के पास शनिवार को एक स्कूली बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस हादसे में बाइक सवार सगे भाई सतीश यादव और बड़े भाई जितेंद्र यादव जख्मी हो गए। उन्हें बांसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, ढेबरुआ थाना क्षेत्र के चरियावा गांव निवासी 24 वर्षीय सतीश यादव अपने बड़े भाई 30 वर्षीय जितेंद्र यादव पुत्र बब्बू यादव के साथ बांसी से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वह मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बड़हरघाट मंदिर के पास पहुंचे ठेके सामने से बच्चों को घर छोड़ने जा रही एक स्कूल की बस से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाई सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के साथ एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को संयुक्त चिकित्सालय बांसी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed