फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bronchitis patients increased due to changing weather

Siddharthnagar News: बदलते मौसम में बढ़ गए ब्राेंकाइटिस के मरीज

Tue, 21 Nov 2023 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bronchitis patients increased due to changing weather
सर्दी, जुकाम, बुखार के बाद खांसी से हो रही है परेशानी
विज्ञापन

इलाज के दौरान भी दस दिन बाद ठीक हो रही है खांसी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सर्दी, जुकाम, बुखार और बदन दर्द से उबरने के बाद मरीज पोस्ट वायरल ब्रोंकाइटिस की चपेट में आ जा रहे हैं। लोगों को वायरल इस कदर जकड़ रहा है कि खांसी ठीक होने में 10 से 15 दिन लग जा रहे हैं। खांसते-खांसते रोगियों का दम फूल जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के चेस्ट रोग विभाग की ओपीडी में 20 से 25 प्रतिशत मरीज पोस्ट वायरल ब्रोंकाइटिस के ही हैं।

बीते दो सप्ताह से तापमान में बदलाव के साथ सुबह-शाम की हल्की ठंड शुरू हो गई है। न्यूनतम पारा 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम में ये बदलाव लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। दिन में हल्की धूप और रात में सर्द मौसम होने से लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। खांसी और कप के कारण ज्यादा बीमार हुए लोगों को भर्ती होने की नौबत आने लगी है।
विज्ञापन

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के चेस्ट रोग विभाग के डॉ. सीबी चौधरी ने बताया कि सांस की बीमारी से परेशान मरीज को जब पोस्ट वायरल ब्रोंकाइटिस हो जाती है तो खांसते-खांसते उनका दम फूल जाता है। उसे सांस लेने में परेशानी होने लगती है। ऑक्सीजन लेवल भी गिरने लगता है। ऐसे रोजाना 3-4 मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती हो रहे हैं। जो मरीज गंभीर होते हुए ऑक्सीजन का सपोर्ट देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



निमोनिया की चपेट में आ रहे बच्चे

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू में निमोनिया की चपेट में आने वाले बच्चे भर्ती किए जा रहे हैं। 15 बेड के वार्ड में लगभग सभी बेड पर बच्चे भर्ती हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नम्रता चौधरी ने बताया कि पीआईसीयू में हर दिन 5 से 6 बच्चे भर्ती हो रहे हैं, जबकि निजी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लग रहीं हैं।

ठंड बढ़ते ही निमोनिया ने दस्तक दे दी है। निमोनिया का सबसे अधिक असर छोटे बच्चों में देखा जा रहा है।
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. फजल खान ने बताया कि निमोनिया में फेफड़ों में संक्रमण हो जाता है। बच्चों को सर्दी में निमोनिया अधिक होता है। सही इलाज न होने पर निमोनिया परेशान का सबब बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed