{"_id":"6687164b799d1506af0e0f24","slug":"bright-sunshine-throughout-the-day-heavy-rain-in-the-evening-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-120204-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दिनभर चटख धूप... शाम को हुई झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दिनभर चटख धूप... शाम को हुई झमाझम बारिश
Fri, 05 Jul 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 05 Jul 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन में तेज धूप होने से छह डिग्री बढ़ा अधिकतम पारा
मौसम विभाग के अनुसार, आगे भी बारिश जारी रहेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पूरे दिन तेज धूप होने से लोगों को एक बार फिर गर्मी का अहसास हुआ। जबकि शाम पांच बजे के बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। दिन में तेज धूप रहने से छह डिग्री तापमान भी बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी बारिश जारी रहेगी। दिन में धूप भी खिलने का आसार है।
लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से छुटकारा मिल गया था, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह से ही तेज धूप निकल गई। इससे लोगों को एक बार फिर से गर्मी का सामना करना पड़ा। लगभग चार बजे के बाद एक बार फिर बादल उमड़ने लगे। बादल आने एक घंटे बाद झमाझम बारिश होने लगी, जिससे तत्काल ही लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी बारिश होती रहेगी। धूप निकलने से तापमान में वृद्धि हुई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.7 व न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज की गई।