फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bridge under construction by villagers prevented

ग्रामीणों ने रोका अंडर ब्रिज का निमार्ण कार्य

Sun, 05 Mar 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 05 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bridge under construction by villagers prevented
रेलवे क्राॅसिंग पर बन रहे ब्रिज का निर्माण रुकवाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
परसा। बढ़नी ब्लॉक के खड़कुइयां नानकार गांव के उत्तर में रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे डाउन ब्रिज का निर्माण कार्य रविवार को ग्रामीणों ने रुकवा दिया। बाढ़ प्रभावित गांव के लिए डाउन ब्रिज को बड़ा खतरा बताते हुए ग्रामीणों ने हादसों को रोकने के लिए फाटक लगाने की मांग की। जिलाधिकारी को संबोधित पत्र प्रेषित करते हुए चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह डाउन ब्रिज नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन

नौगढ़-बढ़नी रेल रूट पर खड़कुइयां नानकार गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग पर हादसों को रोकने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे डाउन ब्रिज का निर्माण करा रहा है। रेल लाइन के नीचे से बन रहे इस ब्रिज को लेकर ग्रामीण रविवार को लामबंद हो गए। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काम रोक दिया। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह व ग्राम प्रधान मुबस्सिर हुसैन का कहना था कि यह गांव बाढ़ प्रभावित है। बारिश के दिनों में नेपाल से आने वाली बानगंगा नदी व सोतवा नाला में उफान से गांव में पानी घुस जाता है। ऐसे में रेलवे लाइन ही कुछ हद तक बाढ़ का असर रोकने में मददगार होता है।
विज्ञापन

डाउन ब्रिज बनने से यह सहारा भी छिन जाएगा। नदियों में बाढ़ का हल्का असर आते ही पूरा गांव जलमग्न होगा। इससे भारी तबाही तय है। गांव की सुरक्षा के लिए रेलवे लाइन के नीचे से पुल बनाना उचित नहीं है। ग्रामीणों ने यहां क्रॉसिंग पर फाटक लगाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने डीएम व रेलवे के उच्चाधिकारियों को भी ज्ञापन प्रेषित कर दिया है। विरोध करने वालों में गांव के रामऔतार, मनोज कुमार, जगनरायन, हरिश्चंद्र मौर्य, रविशंकर, राजू, मुन्नू मौर्य, अकरम, नईमुद्दीन, सैफुल्लाह, विकास जायसवाल, सरफुद्दीन, हमीउद्दीन, रफीक, जन्नतुन्निशा, चंद्रभूषण, श्यामाकांत, इमरान खान, शहाबुद्दीन, बीपत, जगनरायन, बाबुल्लाह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed