फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Brick fired while bursting firecracker

Siddharthnagar News: पटाखा फोड़ते समय चला ईंट, दो पक्षों में विवाद

Tue, 23 Jan 2024 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 23 Jan 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Brick fired while bursting firecracker
शोहरतगढ़। कस्बे के वार्ड नंबर 10 गांधी नगर में काडर माता मंदिर मार्ग पर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के जश्न को लेकर कुछ युवक पटाखा फोड़ रहे थे। इस दौरान ईंट का टुकड़ा चलाकर दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति पैदा कर दी गई। मौके पर पुलिस फोर्स पहुंचकर मामले को शांत करवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मामले को अफवाह बताया।
विज्ञापन


क्षेत्र के कस्बे के जामा मस्जिद के ठीक सामने गांधी नगर वार्ड का काडर माता मार्ग है। इस मार्ग पर कुछ युवक पटाखा छोड़कर प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मना रहे थे। दोपहर लगभग 1:30 बजे के करीब पटाखा छोड़ते समय मार्ग के कोने पर संचालित एक बंद चाय की दुकान से किसी के द्वारा ईंट का टुकड़ा चलाने का मामला सामने आया है। सूचना पर एसडीएम प्रदीप यादव व एसओ राजकुमार पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे और मौके का मुआयना किया। प्रशासन ने ईंट चलने की घटना से इंकार किया है। इस संबंध में राज कुमार पांडेय ने बताता कि कुछ बच्चे ईंट रखकर पटाखा फोड़ रहे थे। वहीं, ईंट फट कर उसका टुकड़ा छटककर गया था। उसी से अफवाह फैल गई। कस्बे में शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन


---

बोले जिम्मेदार

ईंट फेंकने वाले मामले की जांच की गई। जांच में अफवाह का मामला प्रकाश में आया है। कस्बे में शांति बनी हुई है।

-सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed