फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Breaking the sound of boots

बूटों की आवाज तोड़ रही गोरया में पसरा सन्नाटा

Tue, 08 May 2018 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 08 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
Breaking the sound of boots
इटवा क्षेत्र के गोरया गांव में आरोपियों को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
इटवा। थाना क्षेत्र के गोरया गांव में दलित परिवार से मारपीट की घटना के बाद से दहशत व्याप्त है। घटना के बाद डर से गांव  छोड़कर भागे लोग अभी वापस नहीं लौटे हैं। गांव में महिलाएं और बच्चे ही मौजूद हैं। डर का माहौल इस कदर हावी है कि गांव की गलियां सूनी पड़ी हैं और इस सन्नाटे को पुलिस के बूटों की आवाज ही तोड़ रही है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में दो थाने की पुलिस तैनात है। 20 नामजद आरोपियों में मंगलवार सुबह तक पुलिस 15 को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। एसपी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, पीड़ित परिवार को धमकी दिए जाने की बात सामने आ रही है। 
विज्ञापन

गोरया में दलित परिवार की महिलाओं और पुरुषों के साथ हुई मारपीट व दुर्व्यवहार में पुलिस ने 20 नामजद व 50 अज्ञात लोगों पर बलवा सहित अन्य धारा मेें केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इसमें छह आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है। तनाव को देखते हुए गांव में इटवा व गोल्हौरा थाने की पुलिस के अलावा सीओ नईम खान को लगाया गया है। अधिकांश परिवार के लोग गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। गांव की गलियां सूनी पड़ी हैं। एसओ अंजनी कुमार राय ने बताया कि नामजद आरोपियों में अब तक कलीमुल्लाह, मोहम्मद शाहिद, कासिम अली, अनवर अली, रिबई, असगर अली, अरबाज मलिक, इन्जामुल्लाह, गुफरान मलिक, महीन उर्फ सैफुल्लाह, सईद खान, इस्माइल, अबरार खान, मो. उमर सहित 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed