{"_id":"6692d08965b5e652df09abf4","slug":"boycott-of-online-presence-until-problems-are-resolved-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-120782-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: समस्याओं को हल करने तक ऑनलाइन उपस्थिति का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: समस्याओं को हल करने तक ऑनलाइन उपस्थिति का बहिष्कार
Sun, 14 Jul 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 14 Jul 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी व ब्लॉक कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक में शिक्षक समस्याओं को हल करन की मांग करते हु ए ऑनलाइन उपस्थिति के बहिष्कार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। बीआरसी जोगिया पर शनिवार को हुई बैठक में सभी ब्लॉक कार्यसमिति व संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने अवगत कराया कि समस्त शिक्षकों ने बेसिक विद्यालयों में पंजिकाओं के डिजिटलाइजेशन व शिक्षकों की आनलाइन उपस्थिति के विभागीय निर्देश से असहमति जताते हुए हस्ताक्षर किए हैं।
बैठक में पंजिकाओं के डिजिटाइजेशन व ऑनलाइन उपस्थिति के निर्णय को वापस लेने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों को 31 दिन का अर्जित अवकाश, द्वितीय शनिवार का अवकाश, 15 दिन का हाफ सीएल, चिकित्सा प्रतिपूर्ति व पुरानी पेंशन बहाली आदि मांग वर्षों से लंबित है़। इन मांगों को पूरा न करने से शिक्षक परेशान हैं और ऊपर से ऑनलाइन उपस्थिति थोपी जा रही है।
शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति व डिजिटाइजेशन से असहमति जताया है। कहा कि सोमवार को बीएसए कार्यालय पर सभी शिक्षक एकत्रित होंगे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा जाएगा। जिला मंत्री योगेंद्र पांडेय ने कहा कि अन्य विभागों की भांति शिक्षकों को भी सुविधाएं दी जाए। जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति का बहिष्कार करेंगे। रविवार को पूरे प्रदेश में एक्स प्लेटफार्म पर डिजिटाइजेशन व ऑनलाइन उपस्थिति के बहिष्कार के लिए अभियान चलाया जाएगा। बैठक में रूपेश सिंह, अभय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।