फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Boy drowns in river, teenager critical after visiting maternal grandparents' home

नदी में डूबा बालक: नहाते समय गहरे पानी में गए 3 बच्चे, 1 की मौत-ननिहाल आया किशोर गंभीर- तीसरे की जान बची

Sun, 07 Jun 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 07 Jun 2026 01:28 AM IST
सार

क्षेत्र के पिपरा निवासी अनुराग, भाई मंगेश (8) पुत्र रमेश और उसकी बुआ का लड़का अरुण यादव (14) पुत्र अर्जुन यादव निवासी मानपुर थाना ढेबरुआ में आया हुआ था। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम करीब चार बजे दोनों एक साथ गांव के पास गुजरने वाली घोरही नदी में नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

विज्ञापन
Boy drowns in river, teenager critical after visiting maternal grandparents' home
रोते बिलखते परिजन और मृत मासूम की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ढेबरुआ थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के पास से गुजरने वाली घोरही नदी में नहाने गए अनुराग (8) की डूबकर मौत हो गई जबकि डूब रहे फुफेरे भाई अरुण यादव (14) और मंगेश (10) को ग्रामीणों ने किसी प्रकार से बचा लिया। उन्हें बढ़नी प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर हाल में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


अरुण ननिहाल में आया था। मौत के बाद से ननिहाल और उसके घर में मातम का माहौल है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के पिपरा निवासी अनुराग, भाई मंगेश (8) पुत्र रमेश और उसकी बुआ का लड़का अरुण यादव (14) पुत्र अर्जुन यादव निवासी मानपुर थाना ढेबरुआ में आया हुआ था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शनिवार शाम करीब चार बजे दोनों एक साथ गांव के पास गुजरने वाली घोरही नदी में नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को डूबता देखकर मौके पर मौजूद आसपास लोगों ने तत्काल नदी में कूदकर दोनों को बाहर निकाला और आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया, जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी में तैनात डॉ. प्रदीप वर्मा ने जांच के बाद अनुराग को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, अरुण यादव की हालत गंभीर होने के कारण उसे एंबुलेंस से माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं मंगेश की हालत ठीक होने पर उसे घर भेज दिया गया।
इस संबंध में एसओ ढेबरुआ दुर्गा प्रसाद ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे।

परिवार ने लाश का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। इसके बाद पंचनामा करके सुपुर्द कर दिया गया। मौत के बाद दो गांव में मातम: मौत के बाद न सिर्फ पिपरा गांव में मातम छा गया बल्कि मानपुर में भी मातम का माहौल है। मृत अनुराग और मंगेश सगे और अरुण फुफेरा भाई है।


इसमें अनुराग की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन भाई-बहनों में अनुराग सबसे बड़ा है। इसके अलावा दो छोटे हैं। वहीं, ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी अरुण यादव अपने ननिहाल पिपरा आया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed