फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   born beby found in field case

खेत में फेंक दिया नवजात, अज्ञात पर केस दर्ज

Mon, 25 May 2020 05:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
born beby found in field case
खेत में फेंक दिया नवजात, अज्ञात पर केस
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चल रहा है बच्चे का इलाज
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सोनौरा गांव के टोला निपनिया में मिला
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के सोनौरा गांव के टोला निपनिया मेें एक खेत में नवाजात मिट्टी में दबा हुआ मिला। पुलिस ने बच्चे को जोगिया सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र के सोनौरा गांव के टोला निपनिया में मिट्टी की पटाई के दौरान गांव के एक व्यक्ति नवजात बच्चे को रोता हुआ देखा। देखने से यह प्रतीत हो रहा था कि जन्म के बाद ही उसे लाकर कोई फेंक दिया होगा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी जोगिया कोतवाली को दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसओ अंजनी कुमार राय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एक महिला की देखरेख में बच्चे को जोगिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सा अधीक्षक मानवेंद्र पाल की मौजूदगी में बच्चे को स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां एसएनसीयू वार्ड में रखा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। एसओ जोगिया अंजनी कुमार राय ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed