फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   border dispute of two districts desolved

सिद्धार्थनगर और बलरामपुर जिले के सीमा विवाद में फंसा था ढाई सौ बीघा गेहूं, एसडीम ने कराया निस्तारित

Thu, 14 Apr 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
border dispute of two districts desolved
सिद्धार्थनगर और बलरामपुर जिले के सीमा विवाद में फंसा था ढाई सौ बीघा गेहूं, एसडीम ने कराया निस्तारित
विज्ञापन

भनवापुर। सिद्धार्थनगर और बलरामपुर जनपद के दो गांवों के बीच सीमा विवाद में फंसा लगभग 250 बीघा गेहूं की खड़ी फसल के मालिकाना हक का निस्तारण एसडीएम ने बृहस्पतिवार को करा दिया। इसके बाद उनकी फसल कटी।
पड़ोसी जनपद बलरामपुर के उतरौला तहसील क्षेत्र के भरवलिया तथा सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के गोपिया गांव के किसानों के बीच सीमा को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। जिसमें किसानों का करीब ढाई सौ बीघा गेहूं की फसल खड़ी थी। उसकी कटाई नहीं हो पा रही थी। बृहस्पतिवार को एसडीएम डुमरियागंज प्रमोद कुमार, राजस्व टीम रमेशचंद श्रीवास्तव, ओमप्रकाश, संजय के साथ प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर रामकृपाल शुक्ल फोर्स के मौजूदगी बलरामपुर जिले के भरवलिया गांव से पैमाइश शुरू की गई। पैमाइश के बाद खड़ी गेहूं की फसल डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के गोपिया गांव के किसानों के पक्ष में आई। इस तरह से काफी दो जिले के गांवों का सीमा विवाद समाप्त हो गया। इस संबंध में एसडीएम डुमरियागंज प्रमोद कुमार ने कहा कि पैमाइस के बाद गेहूं की फसल गोपिया गांव के किसानों को दिया गया है। एक साथ गेहूं कटवाकर रक्बा के हिसाब से सभी को बांट दिया जाएगा।
विज्ञापन

हर साल होता था विवाद
बरसात के दौरान राप्ती नदी के कटान के बाद हर वर्ष बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील क्षेत्र तथा सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के गोपिया, भरवलिया, बेतनार मुस्तहकम आदि राप्ती नदी के किनारे स्थित गांवों के बीच सीमा विवाद उत्पन्न हो जाता है। फसल कटाते समय विवाद होता था। इसबार भी यही स्थिति बनी थी, लेकिन प्रशासन ने समय से रास्ता निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed